सुपरस्टार का बेटा होकर भी नहीं मिला स्टारडम, करिश्मा कपूर संग होते-होते रह गई शादी, पूरी उम्र कुंवारा रहा ये ए

Akshaye Khanna Childhood Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे कलाकार हैं जिन्हें एक वक्त पर काफी पापुलैरिटी हासिल हुई और आज के वक्त पर वह फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं मशहूर एक्टर अक्षय खन्ना की। जो कि विनोद खन्ना के बेटे हैं और उन्हें पिता के जैसी स्टारडम और सक्सेस नहीं मिल पाई।
विनोद खन्ना ने साल 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म से अक्षय खन्ना ने अपने स्तरीय की शुरुआत की और यह है मूवी फ्लॉप साबित हुई। हालांकि अक्षय खन्ना लोगों की नजरों में आ गए थे और उनके पास में कई और फिल्मों के भी ऑफर आने लगे। बाद में अक्षय खन्ना को 'बॉर्डर' फिल्म से असल पहचान मिली।
'बॉर्डर' एक मल्टीस्टारर फिल्म थी और इसमें अक्षय खन्ना की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के कारण उन्हें अवार्ड भी मिले थे। लेकिन फिर उन्होंने फिल्म 'हमराज' में विलेन का किरदार निभाया और काफी ज्यादा चर्चा बटोरी। इस फिल्म में बॉबी देओल को लीड किरदार में थे और इससे ज्यादा अक्षय खन्ना को पसंद किया गया।
हालांकि अक्षय खन्ना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने आज तक शादी नहीं रचाई। वैसे उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ में जोड़ा गया था। करीना कपूर से तो वह शादी करना चाहते थे। एक्ट्रेस के पिता रणधीर ने विनोद खन्ना से शादी की बात भी कर ली थी। लेकिन करिश्मा की मां बबीता ने इस रिश्ते के लिए हामी नहीं भरी।
दरअसल करिश्मा कपूर की मां चाहती थी कि वह अपने करियर पर ध्यान दें। तब करिश्मा कपूर एक बड़ी स्टार बन चुकी थी और अक्षय खन्ना कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। एक्टर ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहते हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले उन्हें अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' में भी देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications