HappyB'day Akshaye: लगातार फ्लॉप फिल्में, फिर भी सुपरहिट, एकदम हटके अंदाज

अपने टैलेंट के बल पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना आज अपना 43वां बर्थडे मना रहे हैं। अक्षय बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस नहीं बल्कि अभिनय के बल पर खुद को साबित किया है। वहीं उस हिसाब से उन्हें बॉलीवुड में पहचान नहीं मिल पाई है। अक्षय खन्ना पिछली बार फिल्म इत्तेफाक में देखने को मिले थे। वहीं पिछले कुछ सालों से जहां उन्होंने अपना लुक चेंज किया है, वहीं वे किरदार भी ज्यादातर गंभीर ही करते नजर आ रहे हैं।

[सुहाना खान की बेहद बोल्ड Pics, पूल में दोस्तों के संग की मस्ती, देखें तस्वीरें]

अक्षय खन्ना को बॉलीवुड में विनोद खन्ना के बेटे के तौर पर पहचाना जाता था लेकिन बाद में उन्होंने परफॉर्मेंस के दम पर खुद को साबित किया और अलग पहचान भी बनाई। उन्होंने 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इसी के तुरंत बाद उन्हें एक ऐसी फिल्म मिली जो उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ये फिल्म थी बॉर्डर।

akshaye-khanna-turns-43-know-about-his-flop-yet-splendid-filmy-journey

वहीं बॉर्डर के बाद फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया। वो उनके करियर का सबसे खराब दौर रहा। इसके बाद 1999 में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी फिल्म आई आ अब लौट चलें, इस फिल्म के बाद उनका करियर थोड़ा संभला। वहीं इस दौर की बात करें तो अब अक्षय के लुक में इतना बदलाव आ गया है कि कई बार उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। आगे जानें अक्षय के फिल्मी सफर से जुड़ी बेहद रोचक बातें और तस्वीरों में देखें कितने बदल गए हैं अक्षय-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X