पूर्व मुख्यमंत्री को डेट करना चाहते थे अक्षय खन्ना, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस से टूटा था रिश्ता तो उम्र भर नहीं

अक्षय खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने माने कलाकार रह चुके हैं और आपको बता दें कि उन्हें पावर हाउस परफॉर्मर भी कहा जाता है। अक्षय खन्ना की उम्र 49 साल की हो चुकी है और आज भी उन्होंने शादी नहीं की है। दरअसल अक्षय खन्ना की सोच थोड़ी सी अलग है और वह शादी में विश्वास नहीं रखते हैं।
अक्षय खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री को बॉर्डर और दिल चाहता है जैसी बेहतरीन फिल्में दी है। लेकिन आपको बता दें कि अक्षय खन्ना ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि वह लिव-इन रिलेशनशिप को अच्छा मानते हैं क्योंकि साथ रहने के लिए कागज की कोई भी जरूरत नहीं होती। विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने साल 1997 में हिमालय पुत्र से डेब्यू किया।
सिमी ग्रेवाल के चैट शो के दौरान अक्षय खन्ना ने खुलासा किया कि वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को डेट करना चाहते थे। सिमी ग्रेवाल भी उनके इस जवाब को सुनकर काफी हैरान हो गई थी। जबसे में ग्रेवाल ने अक्षय खन्ना से पूछा कि आप किस डेट करना चाहते हैं तो एक्टर ने जवाब में कहा कि मैं जयललिता को डेट करना चाहता हूं। वह मुझे बहुत ही आकर्षित लगती है और बहुत ही सेक्रेटिव भी रहती हैं।
जब भी अक्षय खन्ना की शादी की बात आती है तो करिश्मा कपूर का जिक्र हमेशा होता है। दरअसल करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर चाहते थे कि अक्षय खन्ना उनके घर के दामाद बन जाए। रणधीर कपूर तो अपनी बेटी का रिश्ता लेकर विनोद खन्ना के घर भी पहुंचे थे। लेकिन यह वो वक्त था जब अक्षय इंडस्ट्री में नए आए थे और करिश्मा कपूर टॉप एक्ट्रेस बन गई थी।
करिश्मा कपूर की मां बबीता इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं थी और वह चाहती थी की ऐक्ट्रेस अपने करियर पर फोकस करें। बताया जाता है कि जब से अक्षय खन्ना का यह रिश्ता टूटा है तब से वह आज तक कुंवारे हैं। हालांकि करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ 2003 में शादी की और 2016 में तलाक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications













