अगर सिर पर घने बाल नहीं हो तो इंडस्ट्री में काम मिलना बेहद मुश्किल : अक्षय खन्ना

Akshaye Khanna

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही अक्षय खन्ना को पिता विनोद खन्ना की बदौलत पहचानते थे। अपने समय के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना का बेटा होने के बावजूद अक्षय खन्ना बॉलीवुड की ऊंचाइयों को छूने में नाकाम रहे। हाल ही में अक्षय खन्ना ने खुद से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। बकौल अक्षय खन्ना, करियर के शुरुआती दौर में ही वह मानसिक तनाव का शिकार हो गये थे। इसकी भारी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी थी। मानसिक दबाव बढ़ने की वजह से उनके सिर के बाल झड़ने लगे थे और यहीं वजह है कि उन्हें फिल्मों में लीड रोल नहीं मिलते थे।

हिमालय पुत्र से किया था डेब्यू :

हिमालय पुत्र से किया था डेब्यू :

अक्षय खन्ना की स्कूली पढ़ाई मुंबई और ऊटी में हुई थी। इसके बाद मुंबई में उन्होंने एक्टिंग की शिक्षा ली। 1997 में डायरेक्टर पंकज पराशर की फिल्म 'हिमालय पुत्र' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। करियर के शुरुआती दौर में अक्षय खन्ना को कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला था। काम का अधिक दबाव होने का प्रभाव उनके दिमाग और शरीर दोनों पर पड़ने लगा। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा, "मानसिक दबाव बढ़ने की वजह से मेरे सिर के बाल झड़ने लगे थे। हर गुजरते दिन के साथ मेरे सिर से गिरते बालों की संख्या भी बढ़ने लगी थी। उस समय मैंने बस अपना करियर शुरू ही किया था। इस वजह से मानसिक तनाव ने मुझे घेर लिया।"

अपनी तुलना एक पियानोवादक से की :

अपनी तुलना एक पियानोवादक से की :

इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय खन्ना ने अपनी तुलना एक पियानोवादक से की। उन्होंने कहा, "अगर किसी पियानोवादक की सारी उंगलियां काट दी जाए तो जैसा उसे लगेगा, मैं बिल्कुल वैसा ही महसूस कर रहा था।" अक्षय ने कहा, "अगर सिर पर घने बाल ना हो तो फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बहुत मुश्किल होता है। सिर पर बाल नहीं होने की वजह से ही मुझे अच्छी फिल्मों के ऑफर नहीं मिलते थे। सिर्फ इसी वजह से मैं कभी सफलता की ऊंचाइयों को नहीं छू सका।" अक्षय खन्ना ने आगे कहा, "काम ना होने की वजह से ही मुझे फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेना पड़ा था।"

ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर में मिली थी तारीफ :

ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर में मिली थी तारीफ :

जिस साल अक्षय खन्ना ने फिल्म 'हिमालय पुत्र' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, उसी साल जे. पी. दत्ता की मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर' में वह नजर आये थे। फिल्म में सुनील शेट्टी, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, तब्बू जैसे एक्टर्स ने काम किया था। फिल्म में अक्षय खन्ना के काम की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद अक्षय खन्ना ने फिल्म 'डोली सजा के रखना', 'आ अब लौट चले', 'कुदरत' और 'ताल' जैसी फिल्मों में काम किया था। 2001 में अक्षय खन्ना, आमिर खान स्टारर फिल्म 'दिल चाहता है' में नजर आए। हाल ही में वह अजय देवगन और तब्बू स्टारर सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 2' में नजर आए थे। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X