करिश्मा कपूर के साथ बनते-बनते बिगड़ी शादी की बात, अनमैरिड रह गया था ये एक्टर, ये था कारण

अक्षय खन्ना का नाम उन सितारों में शुमार है जिनमे टैलेंट तो कूट कूट कर भरा हुआ है। इतना ही नहीं अक्षय खन्ना को बॉलीवुड का अंडररेटेड एक्टर के नाम से भी जाना जाता है। उनकी जिंदगी की कहानी बहुत ही ज्यादा फिल्मी है और इतना ही नहीं उनकी निजी जिंदगी तो उससे भी ज्यादा दिलचस्पी है। बताया जाता है कि जब उनका पढ़ाई में मन नहीं लगा तो वह फिल्मों में आ गए। लेकिन जब करिश्मा कपूर से उनकी शादी नहीं हो पाई तो वह कुंवारे ही रह गए। तो चलिए जानते हैं अक्षय खन्ना की इस फिल्मी लाइफ के बारे में...
पढ़ाई में नहीं लगा मन तो अक्षय खन्ना ने फिल्मों में शुरू किया काम
दरअसल आपको बता दें कि अक्षय खन्ना जाने माने और लीजेंडरी एक्टर कहे जाने वाले विनोद खन्ना के बेटे हैं। कुछ ख़बरों के मुताबिक जब अक्षय खन्ना का पढ़ाई में मन नहीं लगने लगा तो उन्होंने इसी डर की वजह से एग्जाम भी नहीं दिया कि कहीं वह फेल ना हो जाएं। जब अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना को यह बात पता चली तो उन्होंने काफी गुस्सा किया। लेकिन बाद में अक्षय खन्ना ने तय किया कि वह फिल्मों में जाएंगे और इसीलिए उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू किया। बाद में अक्षय खन्ना ने फिल्म 'हिमालय पुत्र' से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था।
होने वाला था अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर का रिश्ता
कुछ खबरों के अनुसार अक्षय खन्ना की शादी की बात करिश्मा कपूर के साथ में चली। यहां तक कि दोनों एक-दूसरे को पसंद भी किया करते थे। करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर भी यही चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी अक्षय खन्ना के साथ हो जाए। लेकिन करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर इस शादी के खिलाफ थी और इसी वजह से दोनों की शादी होते होते रह गई थी। जिसके बाद में आज तक अक्षय खन्ना ने किसी से भी शादी नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications