अक्षय तृतीया 2020: जब सोने से लाद दी गई बॉलीवुड हीरोइनें, देखिए Gold तस्वीरें
भले ही एक तरफ देश लॉकडाउन और कोरोना वायरस से जूझ रहा है लेकिन हम छोटी छोटी खुशियों का स्वागत करना नहीं भूल रहे हैं। बॉलीवुड ने भी आज फैन्स को अक्षय तृतीया की बधाई दी।
अमिताभ बच्चन से लेकर लता मंगेशकर ने फैन्स को इस त्योहार की बधाई दी है। कई राज्यों में इस अखा तीज के नाम से भी मनाया जाता है।

माना जाता है कि इस दिन वसंत ऋतु खत्म होकर गर्मियां शुरू होती हैं। इस दिन लोग गेंहूं का सत्तू, ककड़ी और चने की दाल का दान करते हैं। इस दिन सत्तू खाने, आभूषण खरीदने और पहनने का भी प्रचलन है।
बॉलीवुड में ये दिन ज्वेलरी कंपनियों के लिए बड़ा दिन होता है और हीरोइनें इस दिन की तैयारी के लिए सोने से लद कर एड शूट करती हैं।
हाल ही में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने कल्याण ज्वेलर्स के साथ एक एड शूट किया जहां उन्होंने कैटरीना कैफ को विदा किया था। सोने के गहनों से लदी कैटरीना कैफ इस एड में बेहद प्यारी लग रही थीं।
यहां देखिए बॉलीवुड हीरोइनें के सोने के गहनों के एड शूट -


Click it and Unblock the Notifications












