'सेकंड हैंड कपड़े, मांजता है बर्तन..' इस सुपरस्टार के बेटे की क्यों हैं ऐसी हालत? खुद पिता ने..

अक्षय कुमार कुमार को हाल ही में वोट डालते हुए स्पॉट किया गया था। हाल ही में उन्होने भारत की नागरिकता ली है। बता दें कि एक दशक से अधिक समय से इंडस्ट्री में छाए रहने वाले सितारों में से एक अक्षय कुमार अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं।
राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी करने वाले अक्षय कुमार के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम आरव और नितारा हैं। अक्षय ने कुछ समय पहले अपने बेटे आरव को लेकर कुछ खुलासे किए थे जो कि काफी हैरान करने वाले थे। उनका कहना था कि आरव किस तरह से बेहद सिंपल लाइफ जीता है।
खिलाड़ी कुमार ने बताया कि कैसे आरव को फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है और उन्होंने खुलासा किया कि वह सेकेंड-हैंड कपड़े पहनते हैं। अपने टॉक शो में क्रिकेटर शिखर धवन के साथ बातचीत में, अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि अभिनेता की अनिच्छा के बावजूद, उनके बेटे आरव ने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था।
क्या बोले अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने कहा, "मेरा बेटा आरव लंदन में यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है। उसने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। उसे हमेशा पढ़ाई का शौक था और वह अकेला रहना चाहता था। यहां जाने का फैसला उसका था, हालांकि मैं नहीं चाहता था हालाँकि, मैं उसे रोक नहीं सका क्योंकि मैंने 14 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था।" इसके आगे उन्होने कहा, "वह अपने कपड़े खुद धोता है, वह अच्छा खाना बनाता है, बर्तन मांजता है और महंगे कपड़े भी नहीं खरीदना चाहता। वास्तव में, वह कपड़े खरीदने के लिए सेकेंड-हैंड स्टोर, थ्रिफ्टी में जाता है क्योंकि वह बर्बादी में विश्वास नहीं करता।"
अक्षय कुमार ने जब से इस बात का खुलासा किया है लोग हैरान हैं और उनकी बातों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन ये बात सही है कि आरव लाइमलाइट में बिल्कुल नहीं रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











