कभी वेटर तो कभी चपरासी का काम कर चुके हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी, विदेश में भी कर चुके हैं नौकरी

Akshay Kumar

Akshay Kumar Career: अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी लाजवाब फिल्मी दी है। इंडस्ट्री में उनका तकरीबन 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। कभी रोमांटिक तो कभी एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्मों में भी वह नजर आए। हाल ही में उनका 'स्काई फोर्स' फिल्म में देखा गया है।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय कुमार ने सिर्फ कॉलेज पास आउट किया हुआ है और एक वक्त पर वह वेटर का काम करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने विदेश में भी नौकरी की हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनका जन्म अमृतसर में 9 सितंबर 1967 में हुआ और उनका असली नाम राजीव भाटिया है।

लेकिन उनकी परवरिश दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में हुई है। जब वह मुंबई आए तो उन्होंने माटुंगा में डॉन बॉस्को स्कूल में एडमिशन लिया। लेकिन शुरू से ही उनको एक्टिंग में दिलचस्पी थी और मार्शल आर्ट्स भी पसंद थी। सिर्फ 8 साल की उम्र में उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले ली थी। खबरों के अनुसार दारा सिंह और अक्षय कुमार के पिता एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते थे।

अगर हम अक्षय कुमार की पढ़ाई की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई करने के बाद में गुरु नानक खालसा कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन शुरू से ही उनका पढ़ाई में मन नहीं था और उन्होंने अपना कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया। दरअसल तब अक्षय कुमार कराटे सीखना चाहते थे और वह शुरू से ही फिटनेस फ्रीक भी हुआ करते थे।

शायद ही बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय कुमार ने बहुत अच्छे से मार्शल आर्ट सीखी और भारत में ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हासिल की। बाद में किसी तरीके से पिता ने पैसे जोड़कर उन्हें थाईलैंड भेजा। जहां पर 5 सालों तक बैंकॉक में रहकर थाई बॉक्सिंग भी वह सीख चुके हैं। यहीं पर अपना खर्चा निकालने के लिए उन्होंने वेटर का काम किया और इसके लिए उन्हें ₹1500 सैलरी मिलती थी।

बाद में अक्षय कुमार ने बैंकॉक से लौटकर कोलकाता की एक ट्रैवल एजेंसी में चपरासी का काम किया। बाद में ढाका के किसी होटल में शेफ के तौर पर जॉब की। एक दुकान में कुंदन ज्वेलरी भी बेच चुके हैं। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में आने से पहले काफी स्ट्रगल किया है और भारत में उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी दी है।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X