अक्षय कुमार की एक और 200 करोड़ी फिल्म, जबरदस्त एक्शन और देसी रोमांस
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। पैडमैन की जबरदस्त सफलता के बाद अक्षय कुमार कई बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इन सभी फिल्मों में अक्षय कुमार के अलग अलग अंदाज देखने को मिलेंगे। वहीं हाल ही में उनकी एक और धमाकेदार फिल्म फाइनल हुई है। ये फिल्म है उनकी ही एक सुपरहिट फिल्म की सीक्वल है। इस फिल्म की एनाउंसमेंट हाल ही में की गई है।
[संजय दत्त ने अक्षय को बीच सड़क पर रोका, फिर हुआ कुछ ऐसा, लग गई लोगों की भीड़]
हम बात कर रहे हैं उनकी आन वाले फिल्म राउडी राठौर 2 की। जी हां! इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। खास बात है कि यह सीक्वल पहली फिल्म की तरह साउथ फिल्म की रीमेक नहीं होगी। बल्कि ओरिजनल कहानी होगी। अक्षय कुमार फिर से दबंग पुलिस इंस्पेकटर विक्रम राथौड़ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ही करेंगे। जबकि अभी बाकी कास्ट को फाइनल नहीं किया गया है।

जाहिर तौर पर ये खबर अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूं तो अक्षय हर किरदार में हिट हैं कॉमेडी से लेकर रोमैंस तक वे हर जेनेर के खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद उनके एक्शन अवतार में ही किया जाता है। तो इसी बात पर आगे जानें अक्षय कुमार की अब तक की 10 बेस्ट एक्शन फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











