अक्षय कुमार तोड़ेंग 200-300 करोड़ का रिकॉर्ड, ये 10 स्टार्स पहले ही हो गए ब्लॉकबस्टर
इन दिनों बॉलीवुड में पीरियड ड्रामा फिल्मों का ट्रेंड चल पड़ा है। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स इन दिनों कुछ ऐसी ही फिल्में करते नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में इस ट्रेंड में एंट्री हुई है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की.. अक्षय कुमार भी पीरियड ड्रामा करने जा रहे हैं। पहले खबरें थीं कि इसे शिमित अमीन डायरेक्ट करेंगे लेकिन अब तय हो चुका है कि इस फिल्म को पिंजर फेम चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे। यशराज फिल्म्स का ये प्रोजेक्ट है पृथ्वीराज चौहान पर।
[रेस 3 फुस्स तो इस फिल्म ने तोड़ा 200 करोड़ का रिकॉर्ड, अक्षय कुमार मुंह ताकते रह गए]
गौरतलब है कि काफी समय से खबर थी कि यशराज फिल्म्स ने शाहरूख को योद्धा पर बनी एक फिल्म ऑफर की है लेकिन शाहरूख ना ही हां कर रहे हैं और ना ही ना। अब तय हो चुका है कि इस प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार, शाहरूख खान को रिप्लेस कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को शाहरूख ने रिजेक्ट किया, तब ये फिल्म अक्षय के पास आई या फिर अक्षय को सीधा ये ऑफर पहुंचा पता नहीं लेकिन डीटेल्स काफी दिलचस्प है। जहां तक पिछली पीरियड ड्रामा फिल्मों का रिकार्ड है, लगभग ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 200-300 करोड़ का रिकॉर्ड कायम करती आई हैं। ऐसे में ये फिल्म अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा सकती है।

माना जा रहा है कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी, दो साल से पृथ्वीराज और संयुक्ता की कहानी पर काम कर रहे थे और आखिरकार यशराज फिल्म्स को उनकी इस कहानी में दम लगा। दूसरी तरफ इस लुक में अक्षय कुमार को देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि अक्षय कुमार पहले भी पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आ चुके हैं। इसी बात पर आगे जानें बॉलीवुड की 10 बेस्ट पीरियड ड्रामा फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











