स्टेज पर खुद से आधी उम्र की हसीनाओं के साथ अक्षय कुमार ने शर्टलेस होकर लगाए ठुमके, हुए ट्रोल

Akshay Kumar Trolled: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी वजह से खिलाड़ी कुमार को लोग सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो के दौरान अक्षय कुमार को शर्टलेस होकर स्टेज पर मौनी रॉय और सोनम बाजवा के साथ में डांस करते हुए देखा जा रहा है। ये बात लोगों को रास नहीं आई। वीडियो में नजर आता है कि एक्टर स्टेज पर शर्टलेस होकर मोनी रॉय और सोनम बाजवा के साथ गाने 'ओ बलमा' पर डांस कर रहे हैं। कुछ लोगों ने एक्टर की एनर्जी और फिटनेस के अलावा डांस की तारीफ की तो वही शर्टलेस के चलते लोगों ने उन्हें बेशर्म भी कह डाला।
अक्षय कुमार के इस वायरल वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "55 साल के अंकल को आधी उम्र की लड़कियों के साथशर्टलेस डांस करते देखना काफी अजीब है।" एक अन्य शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि "अंकल कुछ तो शर्म कर लो।" हालांकि जल्दी ही अक्षय कुमार को टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म में देखा जाने वाला है। 'हेरा फेरी 3' में भी एक्टर नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications