Akshay Kumar : पहली फिल्म से निकाले गये थे अक्षय कुमार, इस स्टार की बनी डेब्यू फिल्म, हुई सुपरहिट

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पिछले कई दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अपने 30 सालों से भी ज्यादा समय के फिल्मी करियर में अजय ने कई फिल्मों में काम किया, जो हिट-फ्लॉप और सुपरहिट साबित हुई। बॉलीवुड के दूसरे स्टार्स की तरह ही अजय देवगन का करियर भी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। बॉलीवुड में अजय देवगन ने साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू किया था। बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहली फिल्म से ही अजय देवगन ने धमाल मचा दिया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अजय देवगन अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में छा गये। हालांकि अजय देवगन की पहली फिल्म के सुपरहिट होने का काफी बड़ा नुकसान अक्षय कुमार को उठाना पड़ा था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार पहले फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू करने वाले थे। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार के साथ सारी बातें हो चुकी थी। उन्होंने भी इस फिल्म से डेब्यू के लिए पूरी तैयारियां कर ली थी। बस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जरूरत थी। लेकिन ऐन मौके पर अक्षय कुमार को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एक सुबह अक्षय कुमार के पास कॉल आया कि आप शूटिंग सेट पर मत आइए। अक्षय कुमार को इस फिल्म से निकालकर अजय देवगन क्यों साइन किया गया, इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो पाया। लेकिन इतना जरूर था इस फिल्म में काम नहीं करने की वजह से अक्षय कुमार का काफी नुकसान हुआ था।
अक्षय कुमार ने उसी साल फिल्म 'सौगंध' बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी थी। जिस सुपरहिट फिल्म से अक्षय कुमार बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री लेने वाले थे, उस फिल्म से उन्हें आखिरी मौके पर हाथ धोना पड़ा और अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर की ग्रैंड शुरुआत की थी। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत के बाद अक्षय कुमार भी आखिरकार बॉलीवुड के स्टार बन ही गयी है। हालांकि अक्षय कुमार की पिछले साल से लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डूब चुकी हैं। लेकिन जल्द ही अक्षय अपनी कई नयी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने फिर से उनका मनोरंजन करने आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications

