अक्षय कुमार बड़ी फिल्म से हुए OUT, ऑडिशन देने के बाद भी नहीं मिला रोल, चौंक जाएंगे आप!
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार जिस फिल्म में आ जाएं वो फिल्म समझो सुपरहिट तो हो ही गई। उनकी फिल्म गोल्ड अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है और वे अब आने वाली बड़ी फिल्म केसरी की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और हर फिल्म मेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि उन्होंने एक बड़ी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और उन्हें ऑडिशन लेने के बाद फिल्म से निकाल दिया गया था।
[प्रियंका ने बताया कि वो शादी कर रही है, उसको मुझसे बड़े हीरो के साथ काम करना था - सलमान खान]
आज अक्षय भले ही सुपरस्टार हों लेकिन सुपरस्टार बनने का रास्ता इतना आसान नहीं रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने उन फिल्मों का जिक्र किया.. जिससे उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। लिहाजा, इस लिस्ट में सबसे पहले आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म.. जो जीता वही सिकंदर। अक्षय कुमार ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने भी ऑडिशन दिया था। यह ऑडिशन का शेखर मल्होत्रा के किरदार के लिए। लेकिन उन्हें मेरी एक्टिंग बकवास लगी थी.. इसीलिए मैं रिजेक्ट हो गया। आखिर में यह किरदार निभाया दीपक तिजोरी ने।

दरअसल, फिल्म डाइरेक्टर मंसूर खान को इस किरदार के लिए अक्षय कुमार फिट नहीं लगे.. और उन्होंने अक्षय को रिजेक्ट कर दिया था। हम्म्म.. वर्ना सोंचे.. 25 साल पहले ही अक्षय कुमार और आमिर एक साथ एक फिल्म में दिख चुके होते..


Click it and Unblock the Notifications











