500 करोड़ का गेम खेलेंगे अक्षय कुमार, 2020 में ईद से लेकर क्रिसमस तक,करोड़ों का रिस्क !
साल 2019 खत्म होने की कगार पर है। इस साल कमाई के लिहाज से अक्षय कुमार के लिए ये साल सबसे सुखद रहा है। इसकी वजह बैक टू बैक उनकी एक नहीं बल्कि कई फिल्में हैं। जो कि इस साल रिलीज होती रही हैं।
केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और जल्द गुड न्यूज भी रिलीज होने वाली है। हांलांकि गुड न्यूज से पहले अक्षय कुमार की पिछली तीनों फिल्मों ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
हाउसफुल 4 तो 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इससे सभी वाकिफ हैं कि अक्षय कुमार हर साल 3 से 4 फिल्में लेकर आते हैं और कमाई के किंग बन जाते हैं।

ऐसी ही आलम साल 2020 में दिखने वाला है। जब बैक टू बैक अक्षय कुमार की 4 बिग फिल्में रिलीज हो रही हैं वो भी कुल मिलाकर 500 करोड़ की। इससे साफ जाहिर होता है कि अक्षय कुमार पर साल 2020 में 500 करोड़ का दांव खेला जा रहा है। चलिए जानते हैं कैसे..


Click it and Unblock the Notifications