#RECORD: 1 नहीं 10 नहीं...पूरे 20...अक्षय कुमार तक अब कोई नहीं पहुंच सकता!
हर एक्टर की एक खासियत होती है जैसे शाहरूख खान की राहुल या राज बनना, सलमान खान की प्रेम बनना, अजय देवगन का इंटेंस रोल करना, ऋतिक रोशन का डांस करना, शाहिद कपूर का एक्सपेरिमेंट करना वगैरह वगैरह और इस काम में ये एक्टर परफेक्ट हो जाते हैं।
लेकिन फिर भी वो दूसरे एक्टर को इस खास चीज़ में टक्कर दे सकते हैं। जैसे सलमान कभी कभी राहुल बने तो ऋतिक कभी कभी प्रेम। लेकिन अक्षय कुमार के पास जो खासियत है उसे अब इस इंडस्ट्री में कोई टक्कर नहीं दे सकता। और देखा जाए तो अक्षय कुमार की ये खासियत उनके लिए रिकॉर्ड बनकर आ गई।

ये खासियत है वर्दी की। दरअसल, जितने काबिल आज तक अक्षय कुमार वर्दी में लगे, उतना शायद ही कोई एक्टर लगा हो और यही वजह है कि अक्षय कुमार ने सबसे ज़्यादा बार लीड रोल वर्दी में किया हो।
[बॉक्स ऑफिस SCORE: रूस्तम के नो टिकट, मोहनजोदड़ो के नो दर्शक]
इसके साथ ही शायद वो इकलौते एक्टर हैं जिन्होंने डिफेंस के तीनों स्तंभ - एयरफोर्स, आर्मी और नेवी की वर्दी में लीड रोल किया है। और अब जिस मुकाम पर अक्षय कुमार हैं, बहुत ही मुश्किल है कि उनका ये रिकॉर्ड कोई तोड़ पाए। अक्षय कुमार, एक नहीं, दो नहीं पूरे 20 बार वर्दी में नज़र आ चुके हैं। कम से कम हमारी याद में।
[REVIEW: रूस्तम, सफेद वर्दी में बेदाग़ चमक रहे हैं अक्षय!]
इनमें वो लीड किरदार शामिल हैं, जो फिल्में लोगों की याद में हैं। हो सकता है कि अपने 25 साल के करियर में अक्षय कुमार ने और भी कई ऐसे किरदार निभाए हों, जो हमसे छूट गए हों। पर हम आपको यहां याद दिला रहे हैं उनके बेस्ट 20 वर्दी वाले किरदार -
#1 रूस्तम
#2 हॉलीडे
#3 बेबी
#4 राउडी राठौर
#5 खाकी
#6 आन: मेन एट वर्क
#7 अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
#8 अंदाज़
#9 पांडव
#10 पुलिस फोर्स
#11 तू चोर मैं सिपाही
#12 दावा
#13 इंसाफ
#14 कायदा कानून
#15 मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी
#16 मेरी बीवी का जवाब नहीं
#17 मोहरा
#18 सबसे बड़ा खिलाड़ी
#19 सैनिक
#20 तराज़ू


Click it and Unblock the Notifications



















