Akshay Kumar की सास ने शादी से पहले रखी शर्त, बोलीं- 'ट्विंकल के साथ 2 साल तो करना होगा...'

Akshay Kumar Twinkle Khanna

Akshay Kumar Twinkle Khanna Love Story: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अक्सर बेहद ही प्यार भरे पल साझा करते हैं। जितना प्यारा ये कपल है उससे भी कहीं ज्यादा प्यारी उनकी लव स्टोरी है। बहुत कम लोग जानते हैं की शादी से पहले दोनों दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे।

इस बात का खुलासा खुद ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार के सामने उन्होंने शादी से पहले एक शर्त रख दी थी। ट्विंकल खन्ना बताती है कि जब अक्षय ने उनसे शादी करने के लिए पूछा तो वह आमिर खान के साथ फिल्म मेला की शूटिंग में व्यस्त थी। तब अक्षय कुमार के सामने उन्होंने एक शर्त रखी और कहा कि अगर ये फिल्म फ्लॉप होती है तो वह शादी कर लेंगी।

हालांकि आपको बता दें कि इत्तेफाक कहे या फिर खुशकिस्मती, लेकिन आमिर खान और ट्विंकल खन्ना की फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी करने के लिए तैयार हो गई थी। लेकिन जब ट्विंकल खन्ना के घर रिश्ते की बात करने के लिए अक्षय कुमार पहुंचे तो उनके आगे एक और शर्त रख दी गई। ये शर्ट किसी और ने नहीं बल्कि ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया ने रखी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया ने दोनों को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए सलाह दी। डिंपल कपाड़िया ने अक्षय कुमार के सामने शर्त रखते हुए कहा कि अगर सब कुछ सही रहता है तो उन्हें इस शादी से कोई भी दिक्कत नहीं होगी और अगर दोनों के रिश्ते में उन्हें खुशी नजर नहीं आती है तो वह अपनी-अपनी राहें अलग कर लेंगे। अक्षय ने भी डिंपल की इस शर्त को पूरा किया और साल 2001 में दोनों ने शादी कर ली।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X