अक्षय कुमार का ताबड़तोड़ रिकॉर्ड, 100-200 करोड़ तो कुछ भी नहीं, 2018 में होगा Dhamaka
बॉलीवुड में स्टार्स तो कई आते-जाते हैं लेकिन इनके जैसा शायद ही कोई स्टार हो। ये ऐसे सुपरस्टार हैं जो एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर एक फिल्म के खिलाड़ी माने जाते हैं। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरसटार्स में से एक अक्षय कुमार की। अक्षय आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 27 साल पहले फिल्म सौगंध से की थी। जिसके बाद से अब तक उनका जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है।
[18 साल पहले आई एक ऐसी फिल्म, देखकर हिल गए लोग, जमकर रुलाया]
1991 में सफर शुरू करने वाले अक्ष कुमार बॉक्स ऑफिस के भी बड़े खिलाड़ी हैं। वे अपनी शानदार परफॉर्मेंस से इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं कि उनकी फिल्म रिलीज हो और 100 करोड़ी न हो ऐसा होना मुमकिन नहीं लगता है। अक्षय कुमार उन सुपरस्टार्स में से हैं जो खुद को सिर्फ एक्शन तक सीमीत नहीं रखते कॉमेडी और रोमांस में भी उनका कोई जवाब नहीं हैं। वहीं बॉलीवुड में सामाजिक मुद्दों पर फिल्म के ट्रेंड को शुरू करने वाले अक्षय कुमार ही हैं।

ऐसी फिल्मों के साथ अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाडी होने के साथ-साथ नेशनल हीरो भी बन चुके हैं। इसी साल की शुरूआत में आई उनकी फिल्म पैडमैन ने ये साबित कर दिया कि अक्षय कुमार हर किरदार में जान डाल सकते हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड कायम किए। वहीं इस साल उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म 2.0 रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 400 करोड़ के बजट पर तैयार की जा रही है, यानी की अक्षय की ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित होगी।
तो इसी बात पर आगे जानें अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने जबरदस्त कमाई के साथ रिकॉर्ड तोड़ डाले-


Click it and Unblock the Notifications