बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया अहम योगदान, किसी ने दिए पैसे तो किसी ने ईंटों का किया

22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है और इसके लिए पूरा देश सालों से इंतजार कर रहा था। लेकिन आपको बता दें कि भगवान राम के इस मंदिर के निर्माण के लिए आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज ने भी अपना एक अहम योगदान दिया है। आज हम आपको उसी के बारे में बताने वाले हैं कि किस सेलिब्रिटी ने राम मंदिर के लिए क्या योगदान किया।
अक्षय कुमार
कुछ खबरों के अनुसार अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए काफी अच्छा खासा और बड़ा अमाउंट दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात की कोई भी सूचना किसी को भी नहीं दी है। हालांकि इस बात का ऐलान अक्षय कुमार ने एक वीडियो के जरिए किया।
अनुपम खेर
अनुपम खेर बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने एट दान की है।
गुरमीत चौधरी
टीवी के जाने-माने एक्टर गुरमीत चौधरी एक वक्त पर भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने इस बार राम मंदिर निर्माण के लिए कुछ पैसे दान किए थे।
हेमा मालिनी
इस लिस्ट में हेमा मालिनी का भी नाम शामिल है और आपको बता दे की भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए उन्होंने भी पैसे दान किया। हालांकि उन्होंने कितनी अमाउंट दी है इस बात को सीक्रेट रखा गया है।
मनोज जोशी
मनोज जोशी ने भी हिंदी सिनेमा में अपना एक अहम योगदान दिया है और आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार राम मंदिर निर्माण के लिए भी उन्होंने योगदान किया।


Click it and Unblock the Notifications











