Salman Khan: अक्षय कुमार से लेकर अरिजीत सिंह तक, इन सेलिब्रिटीज को मिल चुकी है धमकी

salman khan

पंजाबी सिंगर सिद्धु मुसेवाला हत्याकांड के आरोपी लॉरेन्स बिश्नोई ने एक बार फिर से खुलेआम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी दी है। लॉरेन्स ने सलमान खान को धमकी देते हुए कहा है कि अभी बदला लिया नहीं गया है, लेकिन बदला लिया जरूर जाएगा। इसके साथ ही बॉलीवुड में गैगस्टर्स के आतंक की कहानियां एक बार फिर से लाइम लाइट में आने लगी हैं।

बॉलीवुड का अंडरवर्ल्ड या फिर गैंगस्टर कनेक्शन नया नहीं है। सालों से बॉलीवुड एक्टर्स को धमकियां मिलती रही हैं। कई सेलिब्रिटीज जैसे सिद्धु मुसेवाला और गुलशन कुमार को अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर की गोलियों का शिकार भी बनना पड़ चुका है। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिनको अंडरवर्ल्ड या फिर गैंगस्टर्स से धमकियां मिल चुकी हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

शाहरुख खान को कुख्यात छोटा राजन के साथी रवि पुजारा से धमकी मिली थी। शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान को 8 साल पहले 2014 में फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग के समय एक नोट मिला था। इस नोट पर धमकी लिखी हुई थी, 'अगला नंबर तुम्हारा है।'

आमिर खान

आमिर खान

आमिर खान ने काफी समय तक टीवी पर शो किया था, 'सत्यमेव जयते'। बताया जाता है कि इस शो के पहले सीजन में आमिर खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद ही आमिर खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गयी थी। अपनी सुरक्षा के लिए आमिर खान ने बुलेटप्रुफ गाड़ी भी खरीदी जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार को धमकी भरा कॉल आया था। दावा किया जाता है कि वह कॉल छोटा राजन के साथी रवि पुजारा ने करवाया था। दरअसल, अक्षय के घर में काम करने वाली एक औरत को काम से निकाल दिया गया था। इस मामले में ही रवि पुजारा ने कहा था कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है। इसके बाद ही उन्हें धमकी भरे कॉल्स आने लगे थे। अक्षय कुमार को करीब 2 सालों तक धमकी भरे कॉल्स आते थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी और उन्हें सुरक्षा भी मुहैया करवायी गयी थी।

राकेश रोशन

राकेश रोशन

एक्टर-निर्देशक राकेश रोशन को ना सिर्फ जान से मारने की धमकी दी गयी थी बल्कि उनपर गोलियां भी चली थी। साल 2000 में फिल्म 'कहो न प्यार है' के रिलीज होने के तुरंत बाद उनके ऑफिस के बाहर राकेश रोशन पर दो शूटरों ने गोलियां चलायी थी। किस्मत से उन्हें सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसकी वजह से उनकी जान बच सकी।

उदित नारायण

उदित नारायण

करीब 23 साल पहले उदित नारायण को धमकी भरे फोन कॉल्स आते थे। उस समय उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए सिंगिंग छोड़ने के लिए कहा जाता था। इन कॉल्स से उदित नारायण इतना डर गये थे कि उन्होंने कई महिनों तक गाना ही छोड़ दिया था।

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह

कहा जाता है कि सिंगर अरिजीत सिंह को भी अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरिजीत सिंह को छोटा राजन के साथी रवि पुजारा ने धमकी देते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके साथ ही 2 स्टेज शो फ्री में करने के लिए भी कहा गया था। अरिजीत सिंह ने मुंबई पुलिस में इस मामले की शिकायत तो दर्ज करवायी थी लेकिन उन्होंने FIR दर्ज करवाने से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X