#2Years-अक्षय की ब्लॉकबस्टर फिल्म..शानदार एक्शन और मजेदार फिल्म
बेबी फिल्म रिलीज हुए आज 2 साल हो गए। जानिए फिल्म से जुड़ी वो बातें जो लोगों को खूब पसंद आई थी।
अक्षय कुमार जब भी कोई सीरियस रोल वाली फिल्म करते हैं बस छा जाते हैं । आज से ठीक दो साल पहले एक ऐसी ही फिल्म अक्षय कुमार की आई थी जिसमें हर किसी ने ना सिर्फ फिल्म को सराहा बल्कि अक्षय कुमार के लिए भी खूब तालियां और सीटियां बजाईं।
हन बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की फिल्म बेबी की जो ठीक आज से दो साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी इतनी बेहतरीन थी कि खुद रक्षा मनोहर पर्रिकर ने भी फिल्म देखी थी और सराहा था। अक्षय कुमार की तो सालों साल तक फिल्म के लिए तारीफ होगी।
[जब एक साथ आए अमिताभ, अक्षय और अजय देवगन..मतलब पैसा वसूल!]
फिल्म में ISI से लेकर भारत की सिक्योरिटी एजेंसी के काम काज के तरीके और मिशन को दिखाया था। फिल्म आतंकवाज पर थी लिहाजा पाकिस्तान को तो दिखाना ही था और बस पाकिस्तान में इसे बैन कर दिया गया। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड का मानना था कि फिल्म में मुस्लिम और आतंकवाद की गलत छवि दिखाई गई है।
हालांकि फिल्म में कई ऐसी बातें थी जो लोगों को पसंद आई थी और कुछ ऐसी बातें जो पहली बार दिखाई गई थी। आप भी देखिए फिल्म के मजेदार प्वाइंट्स जो लोगों को काफी अच्छे लगे थे।


Click it and Unblock the Notifications