अक्षय कुमार की गोल्ड के साथ पहला RECORD, लग जाएगी 100 करोड़ पार की गोल्डन जुबिली

अक्षय कुमार की गोल्ड आज से बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्ज़ा करेगी और फैन्स इंतज़ार करेंगे कि अक्षय कुमार 150 करोड़ क्लब में एंट्री लें। अब तक अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म है टॉयेलट एक प्रेम कथा जिसने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ की कमाई की। यानि कि 27 साले के करियर में अक्षय कुमार अभी तक 150 करोड़ क्लब की राह ही देख रहे हैं।

हालांकि बॉक्स ऑफिस के लिए अक्षय कुमार गोल्डन टिकट हैं। यानि कि उनके पास सफलता की पूरी गारंटी है। और वो जो भी करते हैं, वो बॉक्स ऑफिस पर तुरंत हिट हो जाता है। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि गोल्ड के साथ अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ के बाद गोल्डन जुबिली मना ही लेगा।

akshay-kumar-strikes-gold-at-box-office-top-50-dialogues-from-his-career

शुरूआती रिव्यू आने शुरू हो चुके हैं और ये तय है कि अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर दनदनाती एंट्री मार ली है। जहां एक तरफ फिल्म के शुरूआती आंकड़ों का इंतज़ार है वहीं हो सकता है कि ये अक्षय की पहली 200 करोड़ी फिल्म भी बन जाए। इतना तो तय है कि फिल्म अक्षय के करियर में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

अक्षय कुमार की फिल्मों की सबसे खास बात है अक्षय कुमार के एकदम दो टूक डायलॉग्स जो कितनी भी गहरी, कितनी भी सीरियस फिल्म हो उसमें अक्षय इफेक्ट लेकर ही आती है। गोल्ड में भी अक्षय कुमार का किरदार भले ही काफी बड़े बड़े काम कर रहा हो लेकिन उनके कैरेक्टर में वही फुर्ती है जिसके लिए दर्शकों को अक्षय से प्यार है।

50 साल की उम्र में अक्षय कुमार फिलहाल अपने करियर के बेस्ट पर चल रहे हैं। इस समय तो अक्षय कुमार वो इंसान हो जो जिस भी चीज़ पर हाथ रख देंगे वो सोना बन जाएगी। जब तक गोल्ड के शुरूआती आंकड़े नहीं आते तब तक हम उनकी 150 करोड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए लेकर आए हैं उनके 50 बेस्ट डायलॉग्स। क्योंकि जब अक्षय बोलता है तो फिर कोई नहीं बोलता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X