आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार या फिर सलमान खान- इस साल कौन मारेगा बाजी-बॉक्स ऑफिस पर किसकी जीत?
साल 2020 में अजय देवगन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान समेत कई स्टार्स की बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों से ये सभी सितारें अपनी किस्मत अजमाने जा रहे हैं। अक्षय कुमार हो या सलमान खान इन्होंने अपनी इन फिल्मों की रिलीज से पहले पूरी जान फूंक दी हैं। बड़े सेलेब्स साल में चुनिंदा फिल्में ही करते हैं और उनपर ही अपना दांव चलते हैं।
सलमान खान की राधे, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, अजय देवगन की भुज इस साल रिलीज होने वाली हैं। ये चारों ही ही फिल्में साल की बड़ी फिल्में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म इस साल बाजी मारती है। आइए जानते हैं इन फिल्मों की डीटेल रिपोर्ट।

खैर गौर करने वाली बात ये है कि पिछले साल यानी 2019 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों के आंकड़े देखें तो इन चारों ही टॉप एक्टर की फिल्में शामिल नहीं थी। नंबर वन पर ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर थी। जिसने सबसे ज्यादा कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











