'सूर्यवंशी' को भी इस फॉर्मूले से सुपरहिट करवाएंगे अक्षय कुमार- फिल्मों में होता है ये टोटका !
बॉलीवुड में स्टार्स अपनी फिल्मों को हिट करवाने के लिए तरह तरह के पेंतरे अपनाते हैं। जैसे सलमान खान ने इंडस्ट्री में ईद बुक की हुई है उसी तरह अक्षय कुमार अपनी कोई एक फिल्म 15 अगस्त पर जरूर रिलीज करते हैं। कुछ ऐसा ही टोटका अक्षय कुमार की हर फिल्म को लेकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार नंबर 9 को काफी लकी मानते हैं।
बताया जा रहा है कि नंबर 9 के टोटके के चलते ही अक्षय कुमार ने अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म सूर्यवंशी के ट्रेलर की डेट 27 फरवरी 2020 से बदलकर 2 मार्च कर दी है। ऐसा इस वजह से किया गया है क्योंकि 2 मार्च की तारीख का जोड़ 9 बन रहा है जो कि अक्षय कुमार के लिए लकी है।


Click it and Unblock the Notifications