B'DaySpcl..इनमें बसती है अक्षय कुमार की जान..शानदार तस्वीरें
अक्षय कुमार के बेटे आरव का आज जन्मदिन है। और सोशल मीडिया पर अक्षय और ट्विंकल दोनों ने ही अपने बेटे को बड़े ही प्यारे तरीके से बर्थडे विश किया है। अक्षय कुमार ने आरव की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर डाली है और काफी प्यारा सा मैसेज लिखा है।
अक्षय ने कैप्शन में लिखा ''तुम्हें पेड़ पर चढ़ना सिखाने से, तुमसे वीडियो कॉल करना सीखने तक....Happy birthday to my favoritest human being 😘🤗..इसके बाद बहुत से लोगों ने आरव को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।

ऐसे बहुत से स्टार किड हैं जो अब अपने माता पिता से ज्यादा इंटरनेट पर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। शाहरुख खान के बच्चे आर्यन, सुहाना अबराम, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, अक्षय कुमार के बच्चे आरव और नितारा के साथ कई स्टार किड इंटरनेट पर छाए ही रहते हैं।
अब बात चल रही स्टार किड की तो हम आज बात करेंगे अक्षय कुमार के बेटे आरव की। आरव की भी अक्सर तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती ही रहती हैं। फिर चाहे वो अपने मम्मी पापा के साथ हों या फिर दोस्त के साथ।
अब इस बात पर हम आपको आरव की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी मान जाएंगे कि वो एक कूल डूड हैं। देखिए उनकी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications