15 साल बड़ा था अक्षय कुमार की बहन का ब्वॉयफ्रेंड..अक्षय को पता चला..कुछ ऐसा था रिएक्शन !
आज रक्षा बंधन का त्योहार पूरे देश ने धूमधाम से मनाया। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी इस त्योहार को अच्छे से सेलिब्रेट किया। आज ही अक्षय कुमार की बहन अल्का ने भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो बता रही थीं कि अक्षय की तरफ से उनके लिए सबसे अच्छा गिफ्ट क्या रहा है।
ये वीडियो सुबह से ही काफी वायरल हो रहा है और लोगों ने वीडियो को पसंद भी काफी किया है। इन दोनों भाई बहन की बॉन्डिंग काफी शानदार है। दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी अच्छी आपसी समझ रखते हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब अक्षय अल्का से नाराज़ हो गए थे।

एक ओर जहां अक्षय कुमार इतने बड़े सुपरस्टार हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी बहन लाइमलाइट से कोसों दूर हैं। लेकिन अक्षय की बहन सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने 2012 में शादी की। कारण था कि उन्होंने जिससे शादी की वो उनसे 15 साल बड़े हैं। उन्होंने 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से लव मैरिज की थी।


Click it and Unblock the Notifications