55 साल के अरबपति की दूसरी बीवी बनी अक्षय कुमार की खूबसूरत बहन अलका, जीजा से खुश नहीं खिलाड़ी कुमार

Akshay Kumar Sister Alka Bhatia Wedding: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का परिवार खूब लाइमलाइट में रहता है। हालांकि अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मशहूर परिनार से होने के बावजूद भी अल्का को लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद है। अल्का की पर्सनल लाइफ बेहद दिलचस्प है।
बहन की शादी से खफा अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार और बहन अलका भाटिया के जहां काफी अच्छे रिश्तें हैं तो वहीं दोनों की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया था जब मनमुटाव हो गया था। दरअसल, अक्षय कुमार अपनी बहन की शादी के फैसले से खुश नहीं थे। अलका ने पूरे परिवार के खिलाफ जाकर अपनी शादी की थी।
2012 में की थी शादी
एक ओर जहां अक्षय कुमार इतने बड़े सुपरस्टार हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी बहन लाइमलाइट से कोसों दूर हैं। लेकिन अक्षय की बहन सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने 2012 में शादी की। कारण था कि उन्होंने जिससे शादी की वो उनसे 15 साल बड़े हैं। उन्होंने 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से लव मैरिज की थी।
लंबे अफेयर के बाद रचाई शादी
बताया जाता है कि दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला था। अक्षय कुमार और उनका परिवार इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं था। अल्का और सुरेंद्र ने साल 2012 में शादी की थी। सुरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
अक्षय-ट्विंकल ने निभाई सभी रस्में
इसकी वजह सुरेंद्र और अलका की उम्र में लंबा फासला था। साथ ही ये सुरेंद्र की दूसरी शादी थी। शादी गुरुद्वारे से हुई थी और अक्षय-टि्वंकल रस्में निभाते नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की बहन अल्क हाउस वाइफ हैं। उन्होंने फिल्म 'फुगली' को भी प्रोड्यूस किया है।
अक्षय-अलका का खूबसूरत है रिश्ता
इसके साथ ही आपको बता दें कि अक्षय कुमार और उनकी बहन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। खिलाड़ी कुमार के साथ साथ अल्का के भाभी ट्विंकल खन्ना से भी काफी अच्छे रिश्ते हैं। अक्सर ही पूरा परिवार एक साथ खूब मस्ती मजाक करता दिखाई देता है। जिसकी तस्वीरें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।
उम्र का फासला कर रहा था दिक्कत
रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है कि इस शादी के लिए अल्का का परिवार राज़ी नहीं था। यहां तक की अक्षय कुमार भी नहीं चाहते थे कि अल्का सुरेंद्र के साथ शादी के बंधन में बंधे। जिसका सबसे बड़ा कारण था इस कपल की उम्र का फासला।
पहली पत्नी से तलाक और बेटी
सुरेंद्र जहां उम्र में शादी के दौरान अलका से 15 साल बड़े थे तो वहीं ये उनकी दूसरी शादी थी। पहले सुरेंद्र 2011 में पहली पत्नी प्रीती से तलाक ले चुके थे। इसके बाद उन्होंने अलका से शादी की। बता दें कि सुरेंद्र की पहली पत्नी से एक बेटी नेहा भी है जो कि शादीशुदा है।
टर्की में हनीमून
बाद में बहन के प्यार के आगे अक्षय को हार माननी पड़ी थी और इस शादी में अक्षय का पूरा परिवार शामिल हुआ था। शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए टर्की गया था।


Click it and Unblock the Notifications



















