अक्षय कुमार को हीरो नहीं बनना था, ये था फिल्मों आने का असली मकसद, Shocking खुलासा
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगडी है कि किसी फिल्म में उनके होने भर से ही फिल्म हिट मान ली जाती है। हो भी क्यों न उन्होंने अपने 27 साल के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं.. आज भी उनकी शानदार फिल्मों का सिलसिला जारी है। वहीं ऐसे सुपरस्टार अगर ये कहें कि वे हीरो बनने का सपना लेकर फिल्मों में नहीं आए तो क्या आप यकीन करेंगे.. जी हां! हाल ही में अक्षय कुमार ने कुछ ऐसी ही खुलासा किया है कि उनके फैंस भी चौंक जाएंगे।
[कल रात हुआ 650 करोड़ी Dhamaka, अक्षय कुमार बाद अब रजनीकांत, पोस्टर ताबड़तोड़ वायरल]
अक्षय कुमार मीडिया के सामने हर बात बेबाकी से रखते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने करियर से जुड़ा बेबाक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे बॉलीवुड में हीरो बनने का सपना लेकर नहीं आए थे। उन्होंने बताया कि 'सच बोलूं तो मैं यहां पैसा कमाने आया था। मैंने 11-13 साल तक बैंकॉक में थाई बॉक्सिंग सीखी और वापस आकर ट्रेनिंग स्कूल खोला.. इस स्कूल से मैं महीने का सिर्फ 5000 ही कमा पाता था लेकिन एक दिन मुझे एक फर्नीचर ब्रैंड के लिए मॉडलिंग का मौका मिला और 2 ही घंटों में मुझे 21000 रुपए मिल गए। बस उसी घटना ने मेरी सोच बदल दी।'

उन्होंने कहा 'मैंने प्लान किया कि पहले मैं मॉडलिंग करूंगा और धीरे-धीरे फिल्मों में जगह बनाऊंगा, मुझे एक्टिंग नहीं आती थी इसलिए काफी समय तक मैंने सिर्फ एक्शन फिल्में ही कीं'.. आज अक्षय कुमार रोमैंटिक से लेकर कॉमेडी तक हर फिल्म में ऑडिएंस का दिल जीत लेते हैं। तो चलिए अक्षय कुमार की इसी बात पर हम आपको बताते हैं अक्षय कुमार के पास कितनी प्रॉपर्टी है और कितनी ऐशो-आराम से भरी जिंदगी जीते हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी।


Click it and Unblock the Notifications