इतने बदल गए अक्षय कुमार.. लिस्ट देखकर हो जाएंगे हैरान!
इंसान को अपनी गलतियों से सीख कर आगे कैसे बढ़ना चाहिए ये कोई अक्षय कुमार से सीखे। आज अक्षय बॉलीवुड के सबसे शरीफ एक्टर में गिने जाते हैं जो सूरज ढलने के बाद खाना तक नहीं खाते लेकिन एक ऐसा भी समय था जब अक्षय साथ जीने-मरने की झूठी कसमें खाते थे।
ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने अफेयर के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते थे। अक्षय की फिल्मों में शुरुआत एक एक्शन हीरो के रूप में हुई थी। खिलाड़ी सीरिज की कई एक्शन फिल्मों में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका थी।
[सलमान खान..ऐसे हीं नहीं हैं यारों के यार !]
उस दौर की हर बड़ी एक्ट्रेस अक्षय के साथ काम करने के लिए बेताब थी। लेकिन उस दौर का दिलचस्प बात यह भी है कि अक्षय कुमार हर उस एक्ट्रेस से अफेयर कर लेते जो उनकी फिल्म में एक्ट्रेस होती थी। अक्षय कुमार का नाम उस समय की हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा।
पूजा बत्रा से पत्नी ट्विंकल खन्ना तक उनके अफेयर्स की एक लंबी सीरीज रही है। ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले कई लड़कियां अक्षय की जिंदगी में आई और गईं। शादी करने से पहले अक्षय लड़कियों से सगाई करने के लिए भी मशहूर थे। हालांकि उनके सबसे चर्चित अफेयर रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ रहे, जिनका अंजाम शादी तक पहुंचते-पहुंचते रह गया।
अक्षय कुमार के कुछ ऐसे ही चर्चित अफेयर पर एक नज़र


Click it and Unblock the Notifications
