..................... Akshay Kumar shirtless removes skirt in front of nora fatehi and did this Akshay Kumar nora fatehi dance video - Hindi Filmibeat

शर्टलैस अक्षय कुमार ने नोरा फतेही को देखते ही खोल दी पूरी स्कर्ट, फिर हसीना को पकड़ कर...

akshay kumar

Akshay Kumar Nora Fatehi Video: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पिछले काफी से बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म सेल्फी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। ऐसे में अब फैंस को खिलाड़ी कुमार से कुछ नया करने की उम्मीदें हैं। हालांकि इन दिनों एक्टर नोरा फतेही, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और मौनी रॉय के साथ अमेरिका रवाना हो गए थे। अब वहां से इनके लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है।

अक्षय कुमार का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट फिल्म के फेमस ट्रैक पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लोग भी इस वीडियो को देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाए। खिलाड़ी कुमार ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार पहले तो शर्टलैस लुक में ब्लैजर पर लाल घाघरा पहने दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही नोरा फतेही बोल्ड में उनके सामने आती है तो वो स्कर्ट उतार कर नोरा का हाथ पकड़ाकर जबरदस्त अंदाज में डांस करना शुरू कर देते हैं।

अक्षय कुमार ने अपने फैंस को बताया था कि वह 3 मार्च को अटलांटा, 8मार्च को डालास, 11 मार्च को ऑरलैंडो और 12 मार्च को ओकलैंड में में लाइव पार्टी करेंगे तो उनसे सभी जुड़ें।

वादे के मुताबिक, अक्षय कुमार ने 3 मार्च को अटलांटा में लाइव डांस परफॉर्मेंस भी दी। वायरल हो रहे वीडियो में वह स्टेज पर 'गुड न्यूज' के गाने 'लाल घंघरा' और फिर 'सेल्फी' के गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, नोरा फतेही भी उनको कंपनी दे रही हैं। दोनों को साथ लाइव देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मौके पर पहुंचे लोगों ने कलाकारों का ताली बजाकर और चीखम चिल्ली करके हौसला बढ़ाया। साथ में अपनी खुशी जाहिर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X