..................... एक फिल्म के लिए लाखों रुपए चार्ज करने वाले अक्षय कुमार को पहली फिल्म में मिली थी ये सैलरी| Akshay Kumar salary for first film, now charged millions of rupees| - Hindi Filmibeat

एक फिल्म के लिए लाखों रुपए चार्ज करने वाले अक्षय कुमार को पहली फिल्म में मिली थी ये सैलरी

akshay kumar

अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सेल्फी' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पायी। पिछले साल भी अक्षय कुमार की जितनी फिल्में रिलीज हुई थी, उनमें से किसी ने भी अच्छा बिजनेस नहीं किया था। ऐसे समय में अक्षय कुमार के स्क्रिप्ट के चुनाव को लेकर सवाल उठाए जा रहे है। इसके साथ ही एक फिल्म के लिए अक्षय कुमार की फीस को लेकर चर्चाओं का बाजार जोरों से गर्म है। कहा जाता है कि अक्षय अपनी किसी फिल्म के लिए 50 तो किसी फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। हालांकि पिछले साल एक इवेंट के दौरान अक्षय ने कहा था कि वह अपने चार्जेस में कमी लाएंगे। लेकिन ऐसा एक झटके में नहीं हुआ कि अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू 100 करोड़ पर पहुंच गयी हो। अक्षय कुमार को अपने जीवन में यह मुकाम हासिल करने में काफी लंबा समय लगा है। लेकिन क्या आपको पता है, अपनी पहली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को क्या सैलरी मिली थी ?

बॉलीवुड में अक्षय कुमार को सबसे पहले प्रमोद चक्रवर्ती की फिल्म 'दीदार' में काम करने का मौका मिला था। लेकिन 'दीदार' से पहले अक्षय की फिल्म 'सौगंध' रिलीज हो गयी थी। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि फिल्म 'दीदार' के लिए उन्हें 50 हजार रुपये की फीस दी गयी थी। 'दीदार' रिलीज होने के बाद उनकी फीस बढ़कर 75 हजार रुपये हुई थी। अक्षय ने बताया कि एक्टिंग की दुनिया में आने के बाद शुरुआती 10-12 साल उन्हें बड़ी मुश्किल से ही गुजारा करना पड़ा था। उस समय उनको हर फिल्म से 18-20 लाख रुपये ही मिलते थे।

पिछले साल अक्षय कुमार की 5 फिल्में रिलीज हुई थी और पांचों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पायी। साल 2022 में अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान', 'रामसेतु', 'रक्षा बंधन' और 'कटपुतली' रिलीज हुई थी। इनमें से कुछ फिल्में सिनेमा हॉल और कुछ ओटीटी पर रिलीज हुई। हालांकि इनमें से कोई भी फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। इस साल अब तक अक्षय कुमार की एक ही फिल्म 'सेल्फी' रिलीज हुई, जो फ्लॉप साबित हुई। साल 2023 में अक्षय 'बड़े मियां छोटे मियां', 'ओएमजी 2' और मराठी फिल्म 'वीर दौड़ले सात' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X