..................... Akshay kumar revealed he lived with 24 people in one room house bade miyan chote miyan - Hindi Filmibeat

24 लोगों संग एक कमरे में बिताया बचपन, आज ये बच्चा है करोड़ों का मालिक, बॉलीवुड का बन चुका है सुपरस्टार

Akshay Kumar

Akshay Kumar Struggling Days: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार कलाकार अपनी किस्मत आजमाने के लिए आते हैं और निराश होकर उन्हें पर्दे से जाना पड़ता है। लेकिन कई बार कुछ एक्टर्स ऐसे भी होते हैं जिनकी पहले ही फिल्म से किस्मत चमक जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने बचपन में काफी गरीबी देखी और आज के वक्त में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

तस्वीर में नजर आ रहा है यह बच्चा एक वक्त पर एक ही कमरे में चांदनी चौक में 24 लोगों के साथ रहता था। जिस कमरे का किराया 100 रुपए था। अगर आप इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार है।

अक्षय कुमार ने एएनआई के साथ इंटरव्यू के दौरान अपने संघर्ष के दोनों को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि "चांदनी चौक में हम 24 लोग एक ही कमरे में रहा करते थे। जब एक्सरसाइज के लिए सुबह उठने तो बाहर निकालने के लिए जगह नहीं होती थी। हम एक दूसरे के ऊपर से कूद कर जाते थे। लेकिन भगवान की कसम खाकर कहता हूं कि एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जब हम खुश नहीं थे।"

अक्षय कुमार ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "अब जब हमारे पास सब कुछ है, पैसा भी है, फिर भी हम कई बार दुखी हो जाते हैं। एक वक्त था जब हम दाल चावल खाकर भी बहुत खुश रहते थे। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि हम सुबह का खाना मिस कर दिया करते थे क्योंकि हमें फिल्म के टिकट के लिए पैसे बचाने हुआ करते थे।"

हालांकि इस समय अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार जोड़ी देखने को मिलने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों का भी इसको काफी अच्छा रिस्पांस मिला। 10 अप्रैल को इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा और इसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा आलिया एफ भी लीड किरदार में नजर आएंगी।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X