जब Akshay Kumar और Raveena Tandon ने मंदिर में कर ली थी सगाई, होने वाली थी शादी, लेकिन यूं मिला धोखा

Raveena Tandon- Akshay Kumar: 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरु हो चुका है और हर तरफ हवाओं में प्यार का रंग घुला है। लेकिन जहां जिंदगी में कुछ लोगों को अपना प्यार मिल जाता है, वहीं कुछ इस मामले में धोखा खा जाते हैं। बॉलीवुड में भी हमने कई रियल लाइफ कंट्रोवर्शियल लव स्टोरीज देंखे हैं। इन्हीं अफेयर्स में से एक है अक्षय कुमार और रवीना टंडन की कहानी।
रवीना टंडन के पुराने इंटरव्यू देखें तो उन्हें प्यार में बहुत धोखे मिले और अंत में जाकर उन्होंने अनिल थडानी से शादी की। अक्षय कुमार से शादी करने के लिए तो रवीना टंडन ने अपना करियर तक छोड़ दिया था लेकिन जब उन्हें धोखा मिला तो वो बॉलीवुड से दूर हो गईं।
रवीना ने दो बेटियां गोद लीं और उन्होंने सारा ध्यान उन्हें पालने पोसने में लगा दिया। इसके बाद अभिनेत्री ने फिल्मों में कुछ सालों बाद वापसी की। अब दोनों कलाकारों के बीच सारे मनमुटाव भी दूर हो चुके हैं।

रवीना टंडन अक्षय कुमार की लव स्टोरी
अक्षय कुमार से पहले रवीना टंडन प्यार में पहले भी धोखा खा चुकी थीं। वो अजय देवगन को डेट कर रही थीं जब अजय देवगन ने करिश्मा कपूर को डेट करना शुरू कर दिया। रवीना और करिश्मा के बीच इस वजह से काफी अनबन भी हुई। बहरहाल, उस पूरे एपिसोड के बाद रवीना टंडन की ज़िंदगी में आए अक्षय कुमार।

मोहरा फिल्म में हिट जोड़ी
रवीना टंडन और अक्षय कुमार के इतिहास की शुरूआत फिल्म मोहरा से हुई थी। इस फिल्म के साथ उनकी जोड़ी रील और रियल.. दोनों जगह सुपरहिट हो चुकी थी। खास बात है कि मोहरा अक्षय कुमार के करियर की पहली बड़ी हिट फिल्म थी। इसका गाना तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त आज भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है।

धोखे से टूटा था रिश्ता
रवीना टंडन और अक्षय कुमार रिश्ते में आ चुके थे। दोनों के बारे में गपशप होती रहती थी लेकिन ये रिश्ता तब खत्म हुआ जब रवीना को पता चला कि उनकी बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शेट्टी के साथ अक्षय कुमार का अफेयर चल रहा है।

मैं नॉर्मल लाइफ चाहती थी
एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा कि मैं एक नॉर्मल लाइफ जीना चाहती थी। इसलिए मैंने उससे सगाई की जिसे मैं जानती थी। मैंने ये सोचकर अपना करियर भी पहले ही छोड़ दिया था और ये तय था कि मेरी शूटिंग के आखिरी दिन हम शादी कर लेंगे।

करियर छोड़ने की सलाह
सिमी ग्रेवाल के शो में रवीना ने बताया, "जब मैंने दोबारा अपना करियर शुरू किया तो उसने मुझे बोला कि तुम छोड़ दो ये सब, हम शादी कर लेंगे। लेकिन तब मैंने उससे कहा कि एक बार मैंने अपना करियर छोड़ कर तुम्हें चुना, अब मैं तुम्हें छोड़कर अपना करियर चुन रही हूं।"

शादी की अफवाहें
गौरतलब है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सगाई चुपचाप एक मंदिर में हो चुकी थी। और ये एक अच्छा खासा आयोजन था, जहां पंडित समेत दोनों तरफ के परिवार मौजूद थे।
रवीना ने बताया कि हमारे घर के किसी बड़े ने मेरे सर पर लाल दुपट्टा डाला था और उन तस्वीरों को हमारी शादी की तस्वीरें समझ लिया गया था।

मैं उसके लिए कुछ नहीं थी
रवीना ने बताया कि हमारी शुरूआत दोस्तों की तरह हुई थी। कनाडा और बाकी जगह कुछ शो करने के बाद मैं उसे बेहतर जानने समझने लगी थी। लेकिन उसके लिए मैं ज़्यादा मायने नहीं रखती थी।

हर बार माफ किया
रवीना का कहना था कि अक्षय हर लड़की को प्रपोज़ कर देता था। और उम्मीद करता था कि मैं उसे माफ कर दूं। ऐसा मैंने तीन साल तक किया भी लेकिन फिर मुझे लगा कि ये कब तक चलेगा। इसलिए मैंने ये सिलसिला खत्म कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











