2.0 नहीं है पहली फिल्म, अक्षय कुमार का खूंखार अवतार, इन फिल्मों में भी आया नजर
इन दिनों अक्षय कुमार की आने वाली सबसे बड़ी फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है और अक्षय कुमार के जबरदस्त अवतार ने सबके होश उड़ा दिए हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 की। इस फिल्म में अक्षय कुमार ऐसे अवतार में नजर आएंगे जैसे वो पहले कभी नहीं नजर आए। नई बात नहीं है तो ये कि वे पहली बार किसी फिल्म में विलेन नहीं बने हैं।
[Housefull 4 का बाहुबली कनेक्शन, इतना जबरदस्त सीन, अक्षय कुमार के फैंस उछल पड़ेंगे]
अक्षय कुमार 2.0 के खूंखार और शक्तिशाली विलेन हैं। माना जा रहा है के 2018 के बेस्ट विलेन के सारे अवॉर्ड अक्षय कुमार अपने नाम करने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ 2.0 पहली फिल्म नहीं है जिसमें अक्षय का खतरनाक विलेन वाला अवतार नजर आया है। इससे पहले वे कई फिल्मों में विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं और चौंकने वाली बात नहीं है कि हीरो की तरह ही वे विलेन के किरदार में भी उतने ही पसंद किए गए। अक्षय कुमार हैं ही इतने बेहतरीन एक्टर।

वहीं एक पुराने इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ये खुद भी मान चुके हैं कि उन्हें विलेन के किरदार उतने ही पसंद हैं जितने किसी हीरो के... यही कारण है कि वे चहेते हीरो के बाद भी शानदार विलेन बन जाते हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें उनकी ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें अक्षय ने निभाया है खतरनाक विलेन के रोल-


Click it and Unblock the Notifications