अक्षय कुमार बेटे आरव को फर्स्ट क्लास में नहीं करने देते हैं ट्रैवल, बोले- मैं नहीं चाहता कि वो...

Akshay Kumar Son Does Not Travel In First Class Flight

Akshay Kumar Son Does Not Travel In First Class Flight: अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में भले ही वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हो, लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब अक्षय कुमार का बॉलीवुड इंडस्ट्री में डंका बजता था। हाल ही में अक्षय कुमार को स्काई फोर्स फिल्म में देखा गया है।

लेकिन आपको बता दें कि अक्षय कुमार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना और दोनों बच्चों आरव और नितारा से काफी अच्छी बॉन्डिंग भी है। लेकिन एक बार खुद अक्षय कुमार ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने बेटे आरव को कभी भी फर्स्ट क्लास में ट्रेवल नहीं करने देते हैं और इसके पीछे की वजह भी बताई थी।

एक रियलिटी शो में अक्षय कुमार ने अपनी पेरेंटिंग स्किल को लेकर बात की थी। उन्होंने यह भी बताया कि अपने बेटे और बेटी दोनों की परवरिश उन्होंने कैसे की है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका बेटा आरव कभी भी फर्स्ट क्लास फ्लाइट में ट्रेवल नहीं करता है।

अक्षय कुमार ने इस पर बात करते हुए बताया था कि "आपको विश्वास नहीं होगा, मैं खूब खर्च कर सकता हूं, मेरा पूरा परिवार फर्स्ट क्लास में भी जा सकता है, मेरा बेटा इकोनॉमी में जाता है और वह पीछे बैठता है। मैं और मेरी पत्नी हम आगे बैठ जाते हैं।" एक्टर ने बताया था कि वह अपने बच्चों को महसूस नहीं होने देते हैं कि उनके पिता एक सुपरस्टार है। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे पैसों का महत्व समझे।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X