..................... Akshay Kumar Once Revealed That He Would Ask Rajesh Khanna For Work Before Marrying With Twinkle Khanna - Hindi Filmibeat

जब ससुर राजेश खन्ना से काम मांगने जाते थे अक्षय कुमार, मिलता था टालमटोल जवाब, फिर ऐसे बने सुपरस्टार के दामाद

Akshay Kumar On Rajesh Khanna

Akshay Kumar On Rajesh Khanna: अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना अभी के समय पर बॉलीवुड के मशहूर कपल माने जाते हैं। लेकिन अक्षय कुमार ने कभी भी अपने सपने में यह बात नहीं सोची होगी कि वह भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी से शादी कर लेंगे। दरअसल जब अक्षय अपने करियर में स्ट्रगल कर रहे थे तो कई बार वह राजेश खन्ना से काम भी मांगने गए थे।

लेकिन इस दौरान अक्षय कुमार को राजेश खन्ना ने टालमटोल वाला जवाब दे दिया था। अक्षय कुमार ने यह पूरा किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान बताया था और इसकी एक बार फिर से अब चर्चा होने लगी है। दरअसल अक्षय और ट्विंकल ने साल 2001 में शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। दोनों की शादी को 23 साल पूरे भी हो चुके हैं।

सांसद टीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान एक बार अक्षय कुमार ने इस बात का खुलासा किया था कि राजेश खन्ना से वह काम मांगने उनके ऑफिस जाते थे। एक्टर ने बताया कि "मैंने कभी भी जिंदगी में यह बात नहीं सोची थी कि राजेश जी की बेटी से मेरी शादी हो जाएगी। मैं उनके ऑफिस में जाता था फोटो लेकर कि सर मुझे कोई काम दे दो।"

अक्षय कुमार ने आगे बात करते हुए बताया कि जब भी वह राजेश खन्ना से काम मांगने के लिए जाते थे तो उन्हें बाद में आने के लिए कह दिया जाता था क्योंकि वह अपनी फिल्मों में काफी ज्यादा बिजी रहते थे। लेकिन बाद में राजेश खन्ना भी अपने दामाद अक्षय के पूरी तरीके से मुरीद हो गए थे। दरअसल उन्होंने 'खिलाड़ी' सीरीज की फिल्मों में एक्टर को कम करने से मना कर दिया था।

लेकिन फिर 90 के दशक में अक्षय कुमार ने एक के बाद एक कई 'खिलाड़ी' फिल्मों में काम भी किया। तब 2009 में राजेश खन्ना ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि "मैंने अक्षय से हमेशा यही कहा कि वह अच्छी फिल्मों में काम करते हैं और उन्हें डांस करने की सलाह भी दी। उनको अच्छा एक्शन करना चाहिए और कुल मिलाकर मैं उनसे कहा था कि उन फिल्मों में काम करना जिनका कोई उद्देश्य हो। खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम करना बंद कर देना चाहिए।"

राजेश खन्ना ने तो यह भी कहा था कि उनके बाद में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार अक्षय कुमार का बेटा यानी कि उनका पोता आरव ही होगा। एक्टर ने बताया था कि वह वही प्रतिभा, समर्पण और बलिदान को आगे बढ़ाएंगे जो कि पूरे परिवार ने अब तक बढ़ाया है।

अगर हम अक्षय और ट्विंकल की लव स्टोरी की बात करें तो उनकी पहली मुलाकात फिल्मफेयर मैगजीन के शूट में हुई थी। पहली ही मुलाकात के बाद अक्षय को ट्विंकल पर क्रश आ गया था। लेकिन दोनों को एक दूसरे से प्यार फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के समय हुआ। दोनों ने 2001 में शादी कर ली।

Read more about: akshay kumar rajesh khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X