..................... Akshay kumar on screen sister manjeet kullar transformation after 24 years dhadkan movie - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की 'बहन' का 24 सालों में बदला लुक, पहचानना हुआ मुश्किल, लोग बोले- 'ये क्या हुआ...'

dhadkan, Manjeet Kullar

Manjeet Kullar Transformation: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे कलाकार ऐसे भी होते हैं जो कि एक वक्त के बाद में पर्दे से गायब हो जाते हैं और कई सालों बाद वापसी करते हैं। लेकिन इन बीते हुए सालों में उनका लुक इतना ज्यादा बदल जाता है कि कोई भी उन्हें पहचान नहीं पता है। आज हम भी एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बात करने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं मंजीत कुल्लर की। जिन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'धड़कन' में हर किसी का दिल जीत लिया।

मंजीत कुल्लर ने बॉलीवुड के अलावा भी पंजाबी फिल्मों में काम किया और अपनी एक खास पहचान बनाई। एक्ट्रेस को सबसे पहली बार फिल्म 'मिसाल' में देखा गया और यहां पर लोगों ने भी उन्हें काफी पसंद किया। साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'सूचना' में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के संग काम किया। पंजाबी इंडस्ट्री में उन्होंने मेहंदी वाले हाथ, मिर्जा जट्ट और इक्के पे इक्के जैसी फिल्मों में भी काम किया।

मंजीत कुल्लर को सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल्स में भी देखा गया और यहां पर उन्होंने काफी खास पहचान बनाई। एक्ट्रेस को शक्तिमान, कानून और आर्यमन जैसे टीवी शोज में देखा जा चुका है। लेकिन जब अक्षय कुमार की फिल्म 'धड़कन' सुपरहिट साबित हुई थी तो मंजीत कुल्लर काफी उभर कर आई थी और उन्होंने इस फिल्म में निक्की का किरदार निभाया था। जिसने दर्शकों का दिल पूरी तरीके से जीत लिया था।

मंजीत कुल्लर ने अक्षय कुमार की 'धड़कन' फिल्म में एक्टर की बहन का किरदार निभाया था। हालांकि इससे पहले इस रोल को नवनीत निशान को ऑफर किया गया था। उन्हें फिल्म के एक सीन में भी देखा गया था। हालांकि अचानक से एक्ट्रेस को बदलकर मंजीत कुल्लर ने इस किरदार को निभाया। फिल्म में ऐसे अभिनेत्री को बदलने को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म ने एक्ट्रेस के करियर को उड़ान दी और उन्हें एक पहचान मिली।

Read more about: dhadkan manjeet kullar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X