अक्षय कुमार ने रिजेक्ट कर दी थी 'गंगाजल', फिर अजय देवगन बने सुपरहिट कॉप- ताबड़तोड़ एक्शन
अभिनेता अजय देवगन के करियर की बात हो तो अभी तक वह रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और हर तरह के अंदाज में देखे व पंसद किए जा चुके हैं। उनकी हर फिल्म के किस्से भी रोचक होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अजय देवगन की हिट साबित हुई 'गंगाजल' के मजेदार किस्से। जिसे जान आपको हैरानी भी होगी। जी हां, ऐसा ही एक किस्सा है कि 'गंगाजल' अजय देवगन को नहीं बल्कि अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी।
ये हज़म करना बेशक थोड़ा मुश्किल हो लेकिन ये सच है। दरअसल प्रकाश झा की इस फिल्म को अक्षय कुमार ने रिजेक्ट कर दी थी। बाद में ये अजय देवगन की झोली में आई। बस फिर क्या था, अक्षय कुमार के पास इसका अफसोस मनाने के अलावा कुछ नहीं बचा होगा।
प्रकाश झा द्वारा लिखी व निर्देशित फिल्म 'गंगाजल' की सक्सेस ही रिज़न है कि इसका सीक्वल भी बना। 'गंगाजल 2' में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आई। दोनों फिल्मों की कहानी सच्चे पुलिसवाले से जुड़ी है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मिसाल बनकर उभरता है।


Click it and Unblock the Notifications