अक्षय कुमार से भिड़ना पड़ गया भारी..औंधे मुंह गिर गए ऋतिक रोशन !
अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम को एक साल पूरा
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज़ हो गई है और फिल्म को मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है। हालांकि फिल्म में अक्षय की और फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन इसी के साथ फिल्म के सेकेंड हाफ को लोग बोरिंग बता रहे हैं।
भले ही इस फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। लेकिन बावजूद इसके अक्षय कुमार के लिए आज का दिन सेलिब्रेशन का है। क्योंकि आज ही पिछले साल उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म रुस्तम रिलीज़ हुई थी।

इस फिल्म में अक्षय कुमार की जमकर तारीफ हुई। फिल्म का क्लैश हुआ था ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो से, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
Recommended Video

जब ये दोनों फिल्में रिलीज़ होने वाली थी तो बहुत एक्साइटमेंट थी कि आखिर बॉक्स ऑफिस पर टिकेगा कौन और बिकेगा कौन। और इस रेस में आगे निकल गए अक्षय कुमार और बन गए बॉक्स ऑफिस किंग।
इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है। आज इस फिल्म का एक साल पूरा होने पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे..डालिए एक नज़र...


Click it and Unblock the Notifications











