अब अक्षय कुमार हो गए हैं #WANTED...सीक्वल की कहानी!
अक्षय कुमार सीक्वल किंग बन चुके हैं इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन इसके बावजूद, अक्षय कुमार की 10 सीक्वल अनीउंस होने के बाद भी लटकी पड़ी हैं।
अक्षय कुमार सीक्वल किंग कहे जाते हैं। जिस फिल्म पर वो हाथ लगा देते हैं उसका सीक्वल बनना तय हो जाता है। और तो और सीक्वल हिट भी हो जाता है। लेकिन अब मामला थोड़ा अलग है। दरअसल, अक्षय कुमार अब सीक्वल के wanted हो गए हैं।
बात यूं है कि अक्षय कुमार के 10 सीक्वल ऐसे हैं जिन्हें अनाउंस तो किया गया लेकिन वो सीक्वल बनते नज़र नहीं आ रहे। क्यों, कैसे और किसलिए ये किसी को नहीं पता।

वैसे सीक्वल के अलावा अक्षय कुमार बायोपिक किंग भी बन चुके हैं। उनके नाम से पांच बायोपिक बुक हो चुकी हैं जिनकी जानकारी मिलेगी यहां। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार रीमेक किंग भी हैं।
साउथ की कई रीमेक फिल्मों के लिए अक्षय कुमार के ही नाम की चर्चा होती रहती है। लेकिन सबसे मज़ेदार बात ये है कि अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस किंग भी बन चुके हैं।
दूसरा ऐसा कोई स्टार नहीं है जो साल में 4 फिल्में दे और चारों 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेती हैं। पर फिलहाल बात करते हैं केवल अक्षय कुमार के सीक्वल की कहानी की।
क्योंकि फैन्स के लिए ये कहानी काफी दुखी कर देने वाली है क्योंकि उन्हें अक्षय कुमार की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार है। अक्षय कुमार को पता है कि उनके फैन्स को कब क्या देखना पसंद है। जानिए उनके आने वाले दनादन सीक्वल -


Click it and Unblock the Notifications











