सूर्यवंशी में अक्षय-कैटरीना के अलावा- ये ब्लॉकबस्टर जोड़ियां 2020 में फिर मचाएंगी धमाल-डीटेल रिपोर्ट
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में एक बार फिर ये जोड़ी धमाल मचाने वाली हैं। लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं जिन्होंने एक से ज्यादा फिल्में साथ में की हैं और इन्हें पर्दे पर हर बार ऐसे ही पसंद किया गया है। 'बागी 3' में जैसे श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ की जोड़ी, 'भुज' में अजय देवगन-सोनाक्षी सिन्हा और '83' में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण जैसे कई कपल एक बार फिर साथ में इस साल धमाल मचाते नजर आएंगे।
इन जोड़ियों ने साथ में सिर्फ काम ही नहीं किया बल्कि इन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। पढ़िए बॉलीवुड की ऐसी तमाम जोड़ियों के बारे में जो इस साल एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली हैं जिन्हें देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइडिट हैं।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ
इस लिस्ट की शुरुआत इस जोड़ी से करें तो बेहतर होगा। 'सूर्यवंशी' फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और कैटीरना कैफ की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी। इससे पहले 'तीस मार खां', 'हम को दीवाना कर गए', 'वेलकम', 'दे दना दन' जैसी कई फिल्मों में दोनों ने साथ में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











