600 करोड़ कमा चुके हैं अक्षय कुमार, इतनी तगड़ी फीस की होश उड़ जाएंगे, जानें कितने अमीर हैं 'खिलाड़ी'
इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सातवें आसमान पर हैं। उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म मिल गई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ चल रही है और तो और फिल्म के लिए अक्षय को जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं। 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन पूरे कर लिये हैं और फिल्म धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। भारत में फिल्म ने कुल 380 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
[एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती थीं, अब साथ करेंगी Dhamaka, जानकर होश उड़ जाएंगे]
ऐसे में अगर कहें कि अक्षय कुमार के करियर का ये बेस्ट दौर है तो गलत नहीं होगा। अक्षय कुमार ने इस साल गोल्ड और पैडमैन जैसी फिल्में देकर ऑडिएंस का दिल जीता तो वहीं 2.0 के साथ इस साल का बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम कर गए। बात करें उनके करियर की तो अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं जाहिर है उनकी फीस भी काफी हाई है। बताया जाता है कि वे एक फिल्म के लिए कम से कम 45 करोड़ चार्ज करते हैं।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। 27 सालों में वे न सिर्फ बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए बल्कि उन्होंने शानदार प्रॉपर्टी भी हासिल कर ली। तो चलिए इसी बात पर आपको आगे बताते हैं कितने अमीर हैं अक्षय कुमार और कैसी शाही जिंदगी जीते हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी-


Click it and Unblock the Notifications