Akshay Kumar : अपनी फिल्मों में सालों से एक ही भजन गुनगुनाते आ रहे हैं अक्षय कुमार, देखे वीडियो

akshay kumar

अक्षय कुमार की गिनती नेचुरल एक्टर के तौर पर होती है। हालांकि पिछले एक साल से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है। लेकिन अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म में दर्शकों को कुछ नया देने की कोशिशें करते रहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी। फिल्म में अक्षय के साथ लंबे अर्से बाद पर्दे पर इमरान हाशमी भी नजर आए थे। एक समय ऐसा था जब इमरान हाशमी को अगला सुपरस्टार करार दिया जाता था। लेकिन 2-2 स्टार्स होने के बावजूद अक्षय कुमार की यह फिल्म सफल नहीं हो पायी। हालांकि एक एक्टर के तौर पर अक्षय कुमार काफी मंझे हुए कलाकार हैं। वह अपनी फिल्मों पर बारीकी से ध्यान देते हैं। उदाहरण के लिए पूजा करने के किसी सीन में अक्षय कुमार सिर्फ भगवान के सामने हाथ जोड़कर बैठे ना रहकर कोई भजन गुनगुनाते नजर आते हैं।

अक्षय की पिछली कुछ फिल्मों पर नजर डाली जाए तो वह एक ही भजन बार-बार गुनगुनाते दिखायी देते हैं। ऐसा लगता है मानों यह भजन अक्षय कुमार का फेवरेट है जिसे वह अपनी हर फिल्म में गुनगुनाते हैं। फिल्मों में अक्षय कुमार जो भजन बार-बार गुनगुनाते दिखायी देते हैं, वह 'मुकुंद माधव गोविंद बोल, केशव माधव हरि हरि बोल। राम राम बोल, श्याम-श्याम बोल, कृष्ण-कृष्ण बोल' है। इस भजन को अक्षय ने अपनी कई फिल्मों में दोहराया है। सबसे पहले यह गाना फिल्म 'खट्टा-मीठा' में गाया था। साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तृषा कृष्णन भी नजर आयी थी। यहीं गाना फिल्म 'जॉली एलएलबी' में भी अक्षय कुमार गाते नजर आए थे। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी जैसे एक्टर नजर आए थे। तीसरी बार अक्षय कुमार यहीं भजन फिल्म 'रक्षाबंधन' में गुनगुनाते नजर आए थे। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आयी थी।

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अक्षय कुमार अपनी कई बड़ी फिल्मों के काम में इस समय व्यस्त हैं। वह अभी 'बड़े मियां छोटे मियां', 'खेल खेल में' और 'स्काई फोर्स' की शूटिंग करने वाले हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार ने फिल्म 'हेराफेरी 4', 'आवारा पागल दिवाना 2' और 'वेलकम 3' भी अनाउंस कर चुके हैं। अगले मई तक अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में यूरोप में ही रहने वाले हैं। इसके अलावा वह वकील सी. शंकरन नायर की बायोपिक की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में आर. माधवन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार इस समय आनंद एल राय की फिल्म 'गोरखा' और वाशु भगनानी की फिल्म 'कैप्सूल गिल' का भी हिस्सा हैं।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X