Raveena Tandon से शादी करने के लिए अक्षय कुमार ने रखी थी ऐसी शर्त, बोले- जब शूटिंग का आखिरी दिन होगा तब...

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपनी एक खास पहचान बनाई और आज तक लोग उन्हें भूल नहीं पाए. उन्होंने बॉलीवुड को काफी सारे हिट फिल्में भी दी है. लेकिन वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा मेरी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रही. दरअसल उनका बॉलीवुड के कई सारे एक्टर्स के साथ में अफेयर रहा. हाल ही में रवीना टंडन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने एक ऐसे एक्टर के बारे में बताया जिन्होंने उनके सामने शादी करने का ऑफर रखा और एक शर्त भी रख दी थी.
इस एक्टर ने रवीना के सामने रखी थी शादी के लिए शर्त
मीडिया खबरों के अनुसार रवीना टंडन ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एक एक्टर ने शादी का ऑफर दिया. लेकिन उनके सामने यह शर्त रखी कि उन्हें एक्टिंग छोड़नी होगी. रवीना टंडन ने पुराने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि "उसने मुझसे कह दिया था कि जब तुम्हारी शूटिंग का आखिरी दिन होगा हम शादी करेंगे. असल बात तो यह है कि मैं पर्दे पर वापसी की थी. आज तक मुझे वह यही कहता है कि अगर मैं अपना कैरियर छोड़ दूं तो वह मुझसे शादी करेगा."
रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिलेशनशिप
रवीना टंडन के इस पुराने इंटरव्यू के वायरल होने के बाद में लोग यह भी कह रहे हैं की एक्ट्रेस बिना नाम लिए सीधा अक्षय कुमार पर निशाना साध रही है. खबरों के अनुसार रवीना टंडन अपने करियर के पीक पर अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप में आई. दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच चुका था और फिर कुछ वक्त के बाद रवीना और अक्षय का ब्रेकअप हो गया. बाद में रवीना टंडन ने अनिल थडानी के साथ में शादी रचाई.


Click it and Unblock the Notifications