..................... Akshay Kumar had bet 2 lakh on Ajay Devgn's Golmaal Again - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की फिल्म 200 करोड़ कमाएगी या नहीं- अक्षय कुमार ने लगाई थी बाज़ी!

साल 2017 में अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगने साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हुई। फिल्म ने 200 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया और अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई। रोहित शेट्टी की यह फिल्म सुपरहिट होगी.. इसका अंदाजा तो सभी को था। लेकिन एक सुपरस्टार थे, जिन्हें पता था कि फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल होगी।

शाहरुख खान के साथ सुपरहिट REMAKE- इस एक्टर ने सीधे कर दिया रिजेक्ट

जी हां, अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जब अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज हुई थी तो उन्होंने एक मित्र से 2 लाख की बाजी लगाई थी कि फिल्म 200 करोड़ से ऊपर कमाएगी। अक्षय ने कहा, मुझे पूरा अंदाजा था कि फिल्म 200 करोड़ जाएगी। मैं इंतजार कर रहा था कि यह 200 करोड़ कमाई और मुझे 2 लाख मिले।

Akshay Kumar

हालांकि अक्षय ने यह खुलासा नहीं कि उन्होंने ये शर्त किससे लगाई थी। बहरहाल, अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे सफल स्टार्स में हैं। उन्होंने कहा कि अब कहीं ना कहीं यह अंदाजा लग जाता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाएगी। लेकिन फिल्म का हिट या फ्लॉप होना किसी के हाथ में नहीं होता.. ना एक्टर, ना निर्देशक।

बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X