रैंप वॉक के दौरान Akshay Kumar ने खुद को लगा ली आग, Twinkle Khanna बोलीं- 'घर आओ, हथौड़ा तैयार है'

Akshay Kumar Fire Ramp Walk: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। लोग उनकी फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। अक्षय अब तो कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो एक्सपेरिमेंट के तौर पर खतरनाक-खतरनाक चीजें भी किया करते थे।
आग लगाकर किया रैंप वॉक
एक बार तो अक्षय कुमार ने रैंप पर खुद को आग लगाकर एंट्री की थी और उस एंट्री को आज भी सबसे खतरनाक रैंप वॉक माना जाता है। हालांकि, उन्होंने ये एंट्री अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज- 'द एंड' के लिए की थी
फायर स्टंट देखकर लोग हुए हैरान
अक्षय कुमार ने साल 2019 में बाकायदा अपनी बॉडी पर फायर स्टंट किया और वह भी लाइव इवेंट में। जैसे ही वो स्टेज पर आए, उनके शरीर से आग की लपटें निकलने लगीं और सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं।
इस स्टंट का वीडियो अब भी लोग देखकर सहम जाते हैं। अक्षय ने स्पेशल टीम की मदद से अक्षय के शरीर पर आग लगाई गई, और फिर वो स्टेज पर धमाकेदार अंदाज में वॉक करते नज़र आए। हालांकि, इस मामले में ट्विंकल का रिएक्शन काफी मजेदार था।
ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन
ट्विंकल ने अक्षय की आगवाली फोटो देखी, उनका ट्विटर पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लिखा- "बकवास! मुझे पता चला कि तुमने खुद को आग लगाने का फैसला कर लिया है? घर आओ और मैं हथौड़ा लेकर बैठी हूं! भगवान मेरी मदद करे!"
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
अब बात करें खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की, तो वह हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। हालांकि ये कॉमेडी फिल्म दर्शकों को कुछ खास हंसा नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर इसका परफॉर्मेंस औसत रहा। लेकिन अब अक्षय एक बार फिर अपने दो पुराने साथियों, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। जी हां, हेरा फेरी 3 से ये सुपरहिट तिकड़ी फिर से फैंस को हंसाने आ रही है। इस कल्ट फ्रेंचाइजी को लेकर दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं और अब देखना दिलचस्प होगा कि ये तिकड़ी क्या वाकई एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। इसके अलावा अक्षय कुमार के पास 'वेलकम टू जंगल' और 'जॉली LLB 3' भी है।


Click it and Unblock the Notifications