अक्षय कुमार Best हैं, हीरो ही नहीं खूंखार विलेन में भी जबरदस्त, ये रहे 7 सबूत
हाल ही में अक्षय कुमार की आने वाली बड़ी फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाल कर दिया है। 2.0 में अक्षय कुमार खतरनाक विलेन को किरदार में नजर आ रहे हैं। जिसे हराने के लिए चिट्टी की अपडेटेड वर्जन पहुंचेगा। अक्षय कुमार का ये खतरनाक अवतार देखकर हर कोई अवाक् रह गया। बॉलीवुड के खिलाड़ी जितने शानदार हीरो हैं उतने ही जबरदस्त विलेन भी हैं। ये बात उन्होंने 2.0 के ट्रेलर में पूरी तरह साबित कर दी है।
[सलमान खान का असली Dhamaka, अक्षय-शाहरुख रह गए पीछे, भारत से एकदम शानदार Pics]
माना जा रहा है कि इस फिल्म में वे एलियन के रोल में दिखेंगे। जो धरती पर इंसानों की टेक्नोलॉजी द्वारा हो रहे नुकसान पर सबक देने आएगा। ये विलेन मोबाइल जैसी टेक्नोलॉजी को ध्वस्त करने के लिए धरती पर तबाही मचा देगा। वहीं 2.0 में चिट्टी के अपडेटेड वर्जन और विलेन के रूप में अक्षय कुमार के बीच तगडा फाइट सीन भी देखने को मिलेगा।

वहीं ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म में अक्षय कुमार का विलेन वाला अवतार देखने को मिलेगा। इससे पहले भी वे कई फिल्मों खतरनाक विलेन का किरदार निभा चुके हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं अक्षय की उन फिल्मों के बारे में जिनमें वो विलेन बनकर आए और तालियों के साथ-साथ लाइमलाइट भी बटोर कर ले गए।


Click it and Unblock the Notifications