2021 में अक्षय कुमार की 6 तगड़ी रिलीज के साथ करोड़ों की रिकॅार्ड तोड़ कमाई, खिलाड़ी सुपरस्टार
साल 2020 पूरी तरह से कोरोना काल के नाम रहा। सिनेमाघर बंद होने के कारण ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज हुईं। लेकिन बड़ी फिल्मों की बात करें तो केवल अक्षय कुमार की लक्ष्मी सबसे अधिक चर्चा में रही। इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला मेकर्स ने किया। ये साल 2020 की अक्षय कुमार की ऐसी एक ही फिल्म रही है जो कि दर्शकों के बीच आ पाईं।
जिसका इंतजार भी काफी रहा। देखा जाए तो इस साल अक्षय कुमार की 3 फिल्म की रिलीज का होना तय था। लेकिन कोविड के कारण अक्षय की फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज लेने का खतरा मेकर्स को केवल घाटा ही देता। ऐसे में साल 2021 के लिए अक्षय कुमार के खाते में बैक टू बैक एक नहीं बल्कि 6 फिल्में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आपको बता दें कि साल 2021 पूरी तरह से अक्षय कुमार के नाम होने वाला है। इन सभी फिल्मों को रिलीज से पहले ही पोस्टर और कहानी के हिसाब से अक्षय कुमार के करियर की करोड़ों की कमाई वाली फिल्में माना जा रहा है। यकीन नहीं होता तो देखिए पूरी लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications