11Years: धरे रह गए अक्षय कुमार, 6 महीने की लिटिल सुपरस्टार ने दी मात, देखते रह जाएंगे आप
अक्षय कुमार ने यूं तो अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हर फिल्म के बाद अक्षय कुमार हीरो बनकर सामने आते हैं। वहीं 11 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई एक फिल्म में अक्षय कुमार तो थे लेकिन हीरो कोई और ही निकला। ये हीरो थी 6 महीने की छोटी सुपरस्टार.. इस बच्ची की पहली झलक ने ही लोगों का दिल जीत लिया था और फिल्म सुपरहिट हो गई। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की फिल्म हे बेबी की..।
[आगे बढ़ गई अजय देवगन- काजोल की फिल्म- 12 अक्टूबर को रिलीज FINAL]
हे बेबी आज ही के दिन साल 2007 में रिलीज़ हुई थी। आज इस फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 11 साल हो गए हैं। भले ही फिल्म को दस साल हो गए हैं लेकिन फिल्म इतनी कमाल की थी कि आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। फिल्म में इमोशन था, कॉमेडी थी, शानदार म्यूज़िक था, शानदार फिल्म की कास्ट थी। कुल मिलाकर टोटल एंटरटेनमेंट। अक्षय कुमार की कॉमेडी और एक्टिंग पर तो कोई सवाल कर नहीं सकता, लेकिन इस बार लाइमलाइट ले गई थी ये छोटी सी बेबी, जिसपर ये फिल्म बनाई गई है।

इसी के साथ फरदीन खान, रितेश देशमुख, विद्या बालन के साथ साथ और भी कई सितारे फिल्म में थे। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई। डालिए एक नज़र...


Click it and Unblock the Notifications