फिल्म प्रोड्यूसर थीं अक्षय कुमार की मां अरुणा, बहन ने की 15 साल बड़े शख्स से शादी- ये है अक्षय का पूरा परिवार
9 सितंबर को अक्षय कुमार का 54वां जन्मदिन है। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले अक्षय कुमार ने अपनी सबसे करीबी मां को खो दिया। 8 सितंबर को अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया ने अंतिम सांसे लीं। अभिनेता के परिवार की बात करें तो उनकी और पत्नी ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं आरव कुमार और नितारा कुमार।
अक्षय कुमार अमृतसर में जन्में जिनका असली ना अक्षय नहीं बल्कि राजीव हरी ओम भाटिया था। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। अक्षय के पिताआर्मी ऑफिसर थे जिनका नाम ओम भाटिया था। अक्षय की एक बहन है अलका भाटिया। मां अरुणा भाटिया के साथ अक्षय का बचपन दिल्ली की चादंनी चौक की गलियों में बीता।

अक्षय कुमार जो कि बचपन से ही स्पोर्ट्स में रुचि रखते थे। उन्होंने स्कूल के दौरान ही कराटे सीखना शुरू कर दिया। डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई करने के बाद वह गुरु नानक खालसा कॉलेज ग्रेजुएशन करने लगे। लेकिन अक्षय का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था और उन्होंने पिता से रिक्वेस्ट की कि वह आगे मार्शल आर्ट सीखना चाहते हैं और इसके बाद उनके पिता ने उन्हें थाईलैंड भेज दिया।
अक्षय ने करीब 5 साल तक बॉक्सिंग भी सीखी। अभिनेता के ब्लैक बेल्ट से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। इन सबके बीच अक्षय कुमार ने होटल की नौकरी से लेकर ज्वैलरी शॉप पर नौकरी तक की।


Click it and Unblock the Notifications