..................... Akshay Kumar disrespected While receiving the National Award, malayalam actress insulted actor - Hindi Filmibeat

नेशनल अवॉर्ड लेते समय इस एक्ट्रेस ने कर दी थी अक्षय कुमार की घोर बेइज्जती, फिल्मों को लेकर कह दी थी ऐसी बात...

Akshay Kumar

Akshay Kumar disrespected Watch Video: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार पिछले लंबे समय से अपनी फ्लॉप फिल्मों की वजह से चर्चाओं में बने हैं। पिछले तीन सालों से उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई है। जिसके बाद से अब लोग उन्हें ब्रेक लेने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सरफिरा' और अब हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'खेल खेल में' का प्रदर्शन भी फीका रहा। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और फिल्म अभी तक बस 19.97 करोड़ रुपये कर पाई है।

अपनी लगातार हो रहीं फ्लॉप फिल्मों को लेकर अक्षय कुमार ने एक बयान भी दिया था एक्टर ने कहा कि देश में बेरोजगारी इतनी है अगर काम मिल रहा है तो करने दो। लगातार एक्टर की फ्लॉप फिल्मों के आने के बाद उनके कुछ पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में सामने आए एक वीडियो में अक्षय कुमार अपने नेशनल अवॉर्ड मिलने की खुशी साझा करते हैं, लेकिन बाद में वह बताते हैं कि इस दौरान उनकी किस तरह बेइज्जती हुई थी।

अक्षय कुमार कहते हैं कि मैं आपको बताता हूं कि मेरी नेशनल अवॉर्ड में कैसे बेइज्जती हुई। मैं बैठा हुआ था तो मेरे पास एक लड़की आई वह भी बैठ गई। उसने मुझसे कहा कि वह मेरी बहुत बड़ी फैन है। वह एक मलयालम एक्ट्रेस थी। उस समय मैं बहुत ही प्राउड फील कर रहा था कि मुझे नेशनल अवॉर्ड मिलने जा रहा है। उसने मुझसे पूछा कि आपने कितनी फिल्में की हैं। अक्षय ने कहा मैंने कुल 135 फिल्में की हैं और उसी के साथ ही मैंने भी उससे पूछ लिया कि आपने कितनी फिल्में की हैं। तब एक्ट्रेस ने कहा सर मेरी यह पहली फिल्म थी। अक्षय ने हैरानी से एक्ट्रेस को देखा। आगे एक्टर वीडियो में कहते नजर आते हैं कि उसने पहली फिल्म की और नेशनल अवॉर्ड लेकर चली गई तो मैं आगे क्या बोलूं।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार को साल 2016 में फिल्म 'रुस्तम' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद साल 2018 में सोशल इश्यू पर बनी फिल्म 'पैडमैन' के लिए उन्हें अवॉर्ड दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X